होम / Kabhi Kabhie Ittefaq Sey Show की सबसे अच्छी बात यह कि इसमें कोई नेगेटिव किरदार नहीं है : मनन जोशी

Kabhi Kabhie Ittefaq Sey Show की सबसे अच्छी बात यह कि इसमें कोई नेगेटिव किरदार नहीं है : मनन जोशी

Mukta • LAST UPDATED : January 19, 2022, 3:41 pm IST

Kabhi Kabhie Ittefaq Sey Show

इंडिया न्यूज़, मुंबई
‘स्टार प्लस’ हमेशा अपने कॉन्टेंट के जरिए हर मौके पर अपने दर्शकों को रोमांचित और अचंभित करता रहा है। उनके शोज हमेशा से चर्चा में रहे हैं और अब उनके शो ‘कभी कभी इत्तेफाक से’ को लेकर चैनल विशेष रूप से काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

शो की कहानी यह पेश करेगी कि कैसे एक प्यारा परिवार आपस में फलता फूलता है, यह कहानी निश्चित रूप से इस कठिन समय में दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान का कारण बनेगी। कॉकक्रो एंड शाइका एंटरटेनमेंट और मैजिक मोमेंट्स मोशन पिक्चर्स इस दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति को पेश कर रहे हैं। इस शो में मनन जोशी और येशा रूघानी मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे। लीड एक्टर मनन जोशी से हुई ख़ास बातचीत के कुछ प्रमुख अंश :

Kabhi Kabhie Ittefaq Sey Show में अपने किरदार के बारे में कुछ बताएं?

मेरे किरदार का नाम अनुभव है जो पेशे से वैज्ञानिक है। वह बहुत ही ईमानदार, दूसरों का मन मोह लेने वाला लड़का है साथ ही वह दूसरों की समस्या हल करने वाला और सभी के साथ सम्मान से पेश आने वाला व्यक्ति भी है। हर कोई उसे देखकर सीख लेता है क्योंकि वह एक बहुत ही वास्तविक व्यक्ति है जो दिल से बेहद अच्छा है।

Kabhi Kabhie Ittefaq Sey Show में अपने किरदार के लिए आपने जो विभिन्न तैयारियां की हैं, उसके बारे में कुछ बताएं?

इस किरदार के लिए मैंने जो एक प्रमुख तैयारी की है वो है अनुभव की बॉडी लैंग्वेज। मुझमें और अनुभव में बहुत अंतर है एक तरफ जहाँ मैं बहुत खुले विचारों वाला व्यक्ति हूँ वहीं अनुभव अपने तौर-तरीकों से हमेशा टू-द-पॉइंट और कम बात करने वाला व्यक्ति है। मुझे यह भी सीखना और समझना था कि जो लोग रोजाना चश्मा पहनते हैं, उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। और अंत में, मैंने अपने किरदार को सही आकार देने की पूरी कोशिश की है।

Kabhi Kabhie Ittefaq Sey Show में दर्शकों के लिए क्या ख़ास है?

यह शो दर्शकों को एक इमोशनल यात्रा पर ले जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि शो में कोई नेगेटिव किरदार नहीं है! इसमें विशेष रूप से एक परिवार की आपस में एक बंधन से संबंधित बहुत सारी भावनाएं हैं। यह एक बहुत ही प्यारी कहानी है जहाँ द्वेष (घृणा) के लिए कोई जगह नहीं है। इस कहानी में दर्शकों के देखने लायक बहुत कुछ है।

Kabhi Kabhie Ittefaq Sey Show के लिए अपने लुक/वेशभूषा के बारे में कुछ बताएं?

चूंकि मैं शो में एक वैज्ञानिक की भूमिका निभा रहा हूं, मेरा लुक काफी फॉर्मल है। यह आपके पड़ोस में रहने वाले लड़के की तरह हैं, जिससे आप पूरी तरह खुदको जोड़ पाएंगे। कुल मिलाकर, यह एक बहुत ही भरोसेमंद और साधारण दिखने वाला लुक है, जिसे मैं शो में निभाउंगा।

स्टार प्लस और उनके नए शो ‘कभी कभी इत्तेफाक से’ में काम करते हुए आप कैसा महसूस कर रहे हैं?

मैं स्टार प्लस के साथ जुड़कर बहुत रोमांचित हूं। मेरा अब तक का यह सबसे अद्भुत रहा है।

Kabhi Kabhie Ittefaq Sey Show

Read More: Lata Mangeshkar Latest Health Update उम्र के कारण रिकवरी में देरी, डिस्चार्ज तारीख तय नहीं

Read More: Ala Vaikunthapurramuloo Hindi Teaser Released साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी पूजा हेगड़े

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Political Parties: राजनीतिक पार्टियां क्यों नहीं जारी करती एक बार में सारे उम्मीदवारों के नाम?
Viral Holi Girls: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लड़कियों पर कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है जनता की राय
Tamil Nadu: चेन्नई में बार की छत गिरने से 3 की मौत, रिनोवेशन का चल रहा था काम
Tejas Mk1A: भारत का आकाश में झंड़ा बुलंद, लड़ाकू विमान तेजस Mk1A ने सफलतापूर्वक भरी उड़ान
Surya Grahan 2024: अप्रैल में इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सावधान
Lok Sabha Election 20224: लोकसभा चुनाव में किसकी बनेगी सरकार, इन पांच राज्यों में जानें किस आधार पर वोट देंगे वोटर?
Lok Sabha Elections 2024: छात्र नेता, कुल संपत्ति…, जानें कुरूक्षेत्र सीट से BJP उम्मीदवार नवीन जिंदल के बारे में कुछ रोचक फैक्ट्स
ADVERTISEMENT