होम / Ganesh Chaturthi 2021 : इन स्टार्स ने घर पर बनाए eco-friendly गणपति

Ganesh Chaturthi 2021 : इन स्टार्स ने घर पर बनाए eco-friendly गणपति

Prachi • LAST UPDATED : September 10, 2021, 12:47 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Ganesh Chaturthi 2021 : आज गणेश चतुर्थी पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। महाराष्ट्र में तो इसे एक अलग ही उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। जहां कई टीवी स्टार्स इस गणेश चतुर्थी पर बप्पा को अपने घर लेकर आए तो वहीं कई सेलेब्स ने खुद अपने हाथों से ईको-फ्रेंडली (eco-friendly Ganapati) गणपति बनाए। एक्टर रित्विक धनजानी ने घर पर ही मिट्टी से गणपति बप्पा बनाए। इसका उन्होंने एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने बप्पा की मूर्ति बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका भी बताया। घर पर ही मिट्टी से गणपति बप्पा बनाने में रित्विक को 5 दिन लगे। वहीं एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी इस साल घर पर खुद ही अपने गणपति बप्पा बनाए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह क्ले की मदद से बप्पा की मूर्ति बनाते दिख रहे हैं।

ritvik dhanjani
ritvik dhanjani

करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने रित्विक धनजानी (ritvik dhanjani) से इंस्पायर होकर मिट्टी से गणपति बप्पा बनाए। उन्होंने अपने बप्पा का वीडियो शेयर कर सबको गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और मिट्टी देने के लिए रित्विक का शुक्रिया अदा किया। एक्टर अर्जुन बिजलानी ने भी इस बार क्ले से अपने गणपति बप्पा बनाए और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इशिता दत्ता (Ishita Dutta) पेटिंग तो काफी अच्छे से कर लेती हैं, लेकिन यह पहली बार था जब उन्होंने क्ले से घर पर ही ईको-फ्रेंडली गणपति बप्पा बनाए।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण के 89 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, जानिए किन-किन मुद्दों पर छिड़ा सियासी संग्राम – India News
JEE Mains Result: जेईई मेन्स सत्र 2 का रिजल्ट जारी, जानें कैसे कर सकते हैं रिजल्ट चेक – India News
WBPSC Recruitment 2024: इस प्रदेश में विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई – India News
Israel-Hamas war: हमास ने गाजा में बंधक बनाए गए इजरायली-अमेरिकी व्यक्ति का वीडियो किया जारी- Indianews
Inheritance Tax: भारत का 1985 तक था अपना विरासत कर, क्यों कर दिया गया समाप्त? – India News
Manipur: मणिपुर में सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन, बरामद हुए ये घातक हथियार- Indianews
Lok Sabha Election: अमेठी, रायबरेली दौरे से पहले राहुल-प्रियंका जा सकते हैं अयोध्या राम मंदिर- Indianews
ADVERTISEMENT