होम / Arvind Akela Kallu's New Holi Song : कल्लू का नया गाना ‘हरियर कलर करे लसर लसर’ होली म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है।

Arvind Akela Kallu's New Holi Song : कल्लू का नया गाना ‘हरियर कलर करे लसर लसर’ होली म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है।

Kanchan Rajput • LAST UPDATED : February 22, 2022, 1:27 pm IST

Arvind Akela Kallu’s New Holi Song

Arvind Akela Kallu’s New Holi Song : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों होली के गानों का बोलबाला है। हर सिंगर और एक्टर अपने होली म्यूजिक वीडियो से धूम मचा रहा है। उनके गानों को दर्शक और फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘हरियर कलर करे लसर लसर’ इस लिस्ट में शामिल हो गया है। इसमें वह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के साथ जबरदस्त रोमांस कर रहे हैं। फैंस उनके वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Read More : Actress Seema Singh’s Son Shivaay : भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह ने लाडले शिवाय का मैगी खाते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

भोजपुरी गाना ‘हरियर कलर करे लसर लसर’ के वीडियो को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो की बात की जाए तो इसे होली के मौके पर बनाया गया है। इसमें कल्लू और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे रंग में सराबोर नजर आ रही हैं। गाने में दोनों ही जबरदस्त रोमांस का तड़का लगा रहे हैं। इनकी केमेस्ट्री देख हर कोई हैरान रह जाएगा। वीडियो देखने के बाद आपका भी मन करेगा अभी से गर्लफ्रेंड के साथ होली खेलने का। इनकी कमाल की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है (Arvind Akela Kallu’s New Holi Song)

Kallu and Akanksha Dubey
Kallu and Akanksha Dubey

इस वीडियो में एक्ट्रेस आकांक्षा की कातिल अदाएं और फिगर तो जान ही फूंक रहे हैं। जींस और टॉप में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ऊपर से हरा कलर उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। वहीं अरविंद अकेला कल्लू भी वेस्टर्न स्टाइल में काफी ज्यादा लग रहे हैं। इनके वीडियो को 8 लाख से भी ज्यादा व्यूज और 33 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। (Arvind Akela Kallu’s New Holi Song)

Song 'Harrier Color Kare Lasar Lasar'
Song ‘Harrier Color Kare Lasar Lasar’

अगर गाने के मेकिंग की बात की जाए तो भोजपुरी गाना ‘हरियर कलर करे लसर लसर’ को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है। शिल्पी के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। वो अपनी दमदार आवाज से लोगों को दिल जीत रही हैं और लोग भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। इनके वीडियो को एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे और कल्लू पर फिल्माया गया है। इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इसके लिरिक्स भगीरथ पाठक ने लिखे हैं। वीडियो टीम संजू का है। कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं।

Arvind Akela Kallu’s New Holi Song

Read More : Bhojpuri Gaana Ka Ka Rangavavlu Ha : समर सिंह का भोजपुरी गाना ‘का का रंगववलु हs’ का वीडियो रिलीज

Read More : Bhojpuri Song ‘Raja Ji Khoon Kai da’ : टॉप-10 में पहुंचा शिल्पी राज का गाना, 5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने देखा वीडियो

Connect Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election: पैदा तो बहुत कर दिए…, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव पर कसा तंज- Indianews
DC vs SRH : दिल्ली को उसके घर में हराना चाहेगी हैदराबाद, जानें किस टीम का पलड़ा भारी-Indianews
Electronic Voting Machines: EVM को ले फैला रहा था भ्रम, केरल पुलिस का ऑनलाइन चैनल पर बड़ी कार्रवाई- Indianews
Asaduddin Owaisi: ‘रेहान बीफ शॉप जिंदाबाद…’ असदुद्दीन ओवैसी के इस वीडियो पर मचा बवाल- Indianews
Skin Tightening Home Remedies: झूलती लटकती स्किन ने बढ़ा दी है टेंशन, स्किन टाइटनिंग के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय-Indianews
Arvind Kejriwal: जेल में केजरीवाल को दी जा रही स्लो डेथ, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप – Indianews
Aishwarya Rai ने शादी के कुछ सालों बाद ही बदल दी थी शादी की यह निशानी, सामने आई चौंकाने वाली वजह -Indianews