होम / अर्जुन कपूर अपना बर्थडे अपनी लेडी लव के साथ करेंगे सेलिब्रेट, मलाइका संग रवाना हुए एक्टर

अर्जुन कपूर अपना बर्थडे अपनी लेडी लव के साथ करेंगे सेलिब्रेट, मलाइका संग रवाना हुए एक्टर

Saranvir Singh • LAST UPDATED : June 24, 2022, 2:34 pm IST
इंडिया न्यूज़, Bollywood News (Mumbai)
बॉलीवुड के हॉट कपल में शामिल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर ही मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। बता दें कि एज गैप के बाद भी दोनों के बीच एक खास तरह बांडिंग है। वहीं दोनों को अक्सर कई बार एक साथ स्पॉट किया जाता है। वहीं अक्सर ही दोनों स्टार्स सोशल मीडिया पोस्ट से एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते हैं।
वहीं ताजा जानकारी के अनुसार आज से महज दो दिन बाद यानि 26 जून को अर्जुन कपूर का बर्थडे आने वाला है। ऐसे में गर्लफ्रेंड मलाइका ने उनके लिए खास प्लानिंग की है। बता दे कि अर्जुन कपूर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए मलाइका अरोड़ा के साथ  पेरिस के लिए रवाना हो गए है।

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए दोनों

Arjun-Kapoor-and-Malaika-Arora
Arjun-Kapoor-and-Malaika-Arora
आपको बता दें कि हाल ही में स्टार कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मीडिया खबरों की माने तो अर्जुन और मलाइका एक साथ पेरिस के लिए रवाना हुए हैं। सोशल मीडिया पर कपल का एयरपोर्ट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। स्टार्स के लुक की बात करें तो उन्होंने इस दौरान अर्जुन काले रंग की जैकेट के साथ नीले रंग की टी-शर्ट और काले डेनिम के साथ नजर आए।वहीं मलाइका ने काले जूते के साथ क्रिस्टिन डियॉर की हूडी ड्रेस को कैरी किया।
Arjun-Kapoor
Arjun-Kapoor

दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं

जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया, जिसके बाद से फैंस दोनों की जल्द शादी का कयास लगाने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, दोनों ने शादी का फैसला करके अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ने के बारे में सोचा है। ये पता चला है कि दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।हालांकि इस मुद्दे पर दोनों स्टार्स ने खुलकर कुछ नहीं कहा है।

अर्जुन कपूर अपकमिंग प्रोजेक्ट

वहीं अगर अर्जुन कपूर की वर्कफ्रंट की बात करें तो, अर्जुन अगली बार मोहित सूरी की ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में दिखाई देंगे। फिल्म में अर्जुन के अलावा जॉन अब्राहम, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया भी हैं। फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके अलावा वो भूमि पेडनेकर के साथ ‘लेडी किलर’ की शूटिंग भी कर रहे हैं।

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CBSE Results 2024: आज जारी होंगे CBSE बोर्ड के 12वीं कक्षा के रिजल्ट, ऐसे करें चेक-Indianews
कुछ इस तरह मनाई Hema Malini-Dharmendra ने शादी की सालगिरह, देखें तस्वीरें -Indianews
Lok Sabha Election: बेटियां हार गई हैं, पहलवान साक्षी मलिक ने बृजभूषण के बेटे की उम्मीदवारी पर कसा तंज-Indianews
IPL 2024: इस खिलाड़ी की शानदार पारी के बढ़ रहे चर्चे, हर्षा भोगले ने प्लेयर को लेकर एक्स पर कही ये बड़ी बात-Indianews
Lok Sabha Election: राजीव गांधी के बाद से ही अमेठी में कर रहे काम, जानें कौन है कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा?-Indianews
अपने को-एक्टर्स के साथ डेटिंग अफवाहों पर Sonali Bendre ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई -Indianews
Rape Case Against Prajwal Revanna: कर्नाटक सेक्स टेप विवाद, प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज- indianews
ADVERTISEMENT