होम / Amitabh Bachchan Song 'Pag Ghungroo Baandh' के भोजपुरी वर्जन को मिल चुके हैं 2 करोड़ के करीब व्यूज

Amitabh Bachchan Song 'Pag Ghungroo Baandh' के भोजपुरी वर्जन को मिल चुके हैं 2 करोड़ के करीब व्यूज

Prachi • LAST UPDATED : November 28, 2021, 2:11 pm IST

इंडिया न्यूज, पटना:
Amitabh Bachchan Song ‘Pag Ghungroo Baandh’: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की आवाज के लोग दीवाने हैं। उनका हर गाना फैंस को बेहद पसंद आता है और इंटरनेट पर छा जाता है। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म ‘नमक हलाल’ का सुपरहिट गाना ‘पग घुंघरू बांध’ (Pag Ghungroo Baandh) इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में छाया हुआ है।

‘पग घुंघरू बांध’ गाने का भोजपुरी वर्जन (Bhojpuri Version) खेसारी लाल यादव और शिल्पा राज ने गाया है। यह गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। इस म्यूजिक वीडियो में खेसारी एकदम लगा अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसमें वे एक डिस्को में डांस कर रहे हैं।

 

(Amitabh Bachchan Song ‘Pag Ghungroo Baandh’) खेसारी और श्वेता की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आ रही है

खेसारी के साथ वीडियो में श्वेता महारा (shweta mahara) हिप हॉप स्टेप्स करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि फैंस खेसारी के इस नए अंदाज को बेहद पसंद कर रहे हैं और गाने का वीडियो 1 करोड़ 90 लाख व्यूज पार कर गया है। वहीं, इसे 4 लाख 38 हजार बार लाइक किया गया है। खेसारी और श्वेता की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आ रही है। यह गाना सारेगामा हंगामा भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस गाने के लिरिक्स अजित मंडल ने लिखे हैं। वहीं इसका म्यूजिक जयदीप वर्मा ने दिया है। इस म्यूजिक वीडियो को डायरेक्ट टीम संजू ने किया है। वहीं प्रोडक्शन आनंद कुमार का है। बता दें इस बॉलीवुड गाने को किशोर कुमार ने गाया था। वहीं इसका म्यूजिक बप्पी लहरी ने दिया है। यह अपने समय का बहुत बड़ा हिट सॉन्ग था।

Read More: Yami Gautam Birthday फेयर एंड लवली के विज्ञापन से मिली थी पहचान

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT