होम / अमिताभ और जया की पहली फिल्म ‘बंसी बिरजू’ के 49 साल पूरे, शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर

अमिताभ और जया की पहली फिल्म ‘बंसी बिरजू’ के 49 साल पूरे, शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर

Prachi • LAST UPDATED : September 5, 2021, 12:10 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन की पहली फिल्म बंसी बिरजू ने हिंदी सिनेमा में रिलीज के 49 साल पूरे कर लिए हैं। अमिताभ ने सोशल मीडिया पर फिल्म की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। तस्वीर में कपल गले मिलते नजर आ रहे हैं। बिग बी ने तस्वीर के कैप्शन के रूप में लिखा, हमारी पहली फिल्म बंसी बिरजू 1 सितंबर, 1970 को रिलीज हुई थी। यह 49 साल पहले की बात है। प्रकाश वर्मा द्वारा निर्देशित बंसी बिरजू एक ग्रामीण बिरजू और उसकी प्रेमिका बंसी जो एक सेक्स वर्कर है, उसके बीच की प्रेम कहानी के बारे में है। बंसी बिरजू के बाद जया बच्चन ने अमिताभ के साथ एक नजर में सह-अभिनय किया था। अमिताभ और जया ने जून 1973 में शादी कर ली थी। दोनों को फिल्म जंजीर में भी देखा गया था, जो एक बड़ी सफलता थी। उन्हें अभिमान, चुपके चुपके, मिली और शोले जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया। बिग बी और जया के दो बच्चे अभिनेता अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT