होम / IIFA 2023: अबू धाबी में फिर से धमाल मचाएंगे ये सितारे, यस आइलैंड में सलमान खान के साथ धूम मचएंगे ये कलाकार

IIFA 2023: अबू धाबी में फिर से धमाल मचाएंगे ये सितारे, यस आइलैंड में सलमान खान के साथ धूम मचएंगे ये कलाकार

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : September 30, 2022, 12:33 pm IST

(इंडिया न्यूज़, These stars will rock Abu Dhabi again): इंडियन सिनेमा का सबसे पॉपुलर और प्रचलित अवार्ड्स में से एक आईफा अपनी प्रसिद्धि और सर्वश्रेष्ठ रंगारंग कार्यक्रम के लिए हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। बता दें, साल 2022 में पूरे दो साल बाद इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवॉर्ड्स (आईफा) का आयोजन अबू धाबी के यस आइलैंड में हुआ था। यहां सितारों आयोजित कार्यक्रम में सितारों ने खूब धमाल मचाया था। अब आईफा अवॉर्ड्स 2023 को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, लोकप्रिय मांग के साथ अगले साल भी इस अवॉर्ड का आयोजन अबू धाबी के यस आइलैंड में ही किया जाएगा।

इसके साथ ही दुनिया भर के स्टेकहोल्डर्स, प्रशंसकों और मीडिया कर्मियों की पॉपुलर डिमांड के बाद, आईफा के 23वें संस्करण को फिर से सबसे बड़े और अत्याधुनिक अबू धाबी स्थित यस आइलैंड के एतिहाद एरिना में आयोजित किया जाएगा।

अगर बात करें, फरवरी 2023 में एक बार फिर मिडिल ईस्ट में सितारों का जमावड़ा लगने वाला है। इस एलान के साथ यह भी दावा किया जा रहा है कि आगामी संस्करण पहले से और भी ज्यादा जादुई और मनोरंजन से भरा होने वाला है। आईफा 2023 में सलमान खान, वरुण धवन, करण जौहर, कृति सनोन और बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियां उपस्थित रहेंगी, जो एक बार फिर लोगों का मनोरंजन करेंगी।

इस तारीख से शुरू होगी टिकट बुक होना

आपको बता दें, आईफा अवार्ड्स के 23वे संस्करण के लिए 30 सितंबर 2022 की अवार्ड्स की टिकट बुक कर सकते है। आईफा अवार्ड से जुडी तमाम जानकारी के लिए फैंस और मीडिया के लिए, हिंदी सिनेमा पर नवीनतम समाचारों और विवरणों से अवगत रहने के लिए, www.iifa.com पर लॉग इन करके या आईफा अवार्ड सोशल मीडिया हैंडल पर जांच कर सकते है.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT