होम / Deepika Padukone फीफा वर्ल्ड कप में देश का नाम करेंगी रोशन, हटाएंगी ट्रॉफी से पर्दा

Deepika Padukone फीफा वर्ल्ड कप में देश का नाम करेंगी रोशन, हटाएंगी ट्रॉफी से पर्दा

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : December 6, 2022, 12:57 pm IST
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है। दीपिका ने इसी साल भारत को कान फिल्म फेस्टिवल में रिप्रिजेंट किया था। जिसके लिए उन्होंने खूब तारीफ बटोरी थीं। एक बाद फिर दीपिका पादुकोण देश का नाम रोशन करना वाली हैं। बताया जा रहा है कि कतर में हो रहे फीफा वर्ल्ड कप में दीपिका एक बड़ी जिम्मेदारी निभाने वाली हैं।

फीफा वर्ल्ड कप का करेंगी अनावरण

आपको बता दें कि इन दिनों फीफा वर्ल्ड कप का पूरी दुनिया में क्रेज नजर आ रहा है। फीफा वर्ल्ड कप में नोरा फतेही के बाद दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। फीफा वर्ल्ड कप में दीपिका को ट्रॉफी का अनावरण करने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 18 दिसंबर 2022 को फीफा वर्ल्ड कप का अनावरण होगा। जिसते चलते जल्दी ही दीपिका पादुकोण कतर के लिए रवाना होगीं। हालांकि इसे लेकर एक्ट्रेस ने फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

ऋतिक के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर

जानकारी दे दें कि एक्ट्रेस हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई थी। इस दौरान वह अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर की शूटिंग करके वापस लौट रही थीं। बता दें कि इस फिल्म में दीपिका के साथ ऋतिक रोशन दिखाई देंगे। सिद्धार्थ आनंद ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इसके साथ ही फिल्म की कहानी भी खुद उन्होंने लिखी है।

ब्रह्मास्त्र में कैमियो करती हुई आई थीं नजर

वहीं अगर दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो हाल ही में वह फिल्म ब्रह्मास्त्र में कैमियो करती हुई दिखाई दी थीं। जिसके बाद वह जल्द ही रणवीर सिंह के फिल्म सर्कस में दिखाई देंगी। वहीं एक्ट्रेस के पास शाहरुख खान और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान भी है।

लेटेस्ट खबरें