बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन अपने डांस के साथ-साथ बोल्ड अंदाज के लिए भी जानी-जाती हैं। वही बता दें एक्ट्रेस इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं जहां से वो लगातार अपनी फोटोज शेयर कर रही हैं जो इंटरनेट पर छा गई है। इन फोटोज को देखकर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और उनके अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
ब्लैक मोनोकिनी में ऐसा है सनी लियोन का लुक
अब सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वो ब्लैक कलर की मोनोकनी में नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं वो पूल में नाश्ता करती हुई दिख रही हैं और उनका अंदाज काफी हॉट लग रहा है। उन्होंने बालों को खुला रखा है और बालों में फूल लगाया हुआ है। उनका कातिल लुक फैंस की धड़कने बढ़ा रहा है जिसे देख फैंस पानी-पानी हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
एक्ट्रेस के पोस्ट को अब तक तीन लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए ‘ब्यूटीफुल’ लिखा। इसी के साथ एक अन्य यूजर ने उन्हें ‘ब्लैक क्वीन’ बताया।
सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनका हर अंदाज फैंस को बहुत पसंद आता हैं। आपको बता दें, सनी लियोनी की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं हैं। वो आज लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं।