होम / सपना चौधरी-खेसारी लाल यादव म्यूजिक वीडियो में एक साथ आएंगे नजर, पर्दे पर मचाएंगे धमाल

सपना चौधरी-खेसारी लाल यादव म्यूजिक वीडियो में एक साथ आएंगे नजर, पर्दे पर मचाएंगे धमाल

Prachi • LAST UPDATED : August 12, 2022, 1:11 pm IST

इंडिया न्यूज़, Haryanvi Cinema News:
हरियाणवी सिंगर और अदाकारा सपना चौधरी अपने ठुमकों से अपने फैंस को एंटरटेन करती हैं। बता दें कि सपना चौधरी अपने यूनिक डांस स्टाइल के लिए जानी जाती है। वहीं अब अभिनेत्री से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आ रही है। दरअसल सपना चौधरी जल्द ही भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के साथ नजर आएंगी। बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार है और अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी आ रही है जिसे सुनकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

खेसाली लाल यादव ने अपने म्यूजिक वीडियो का एक पोस्ट शेयर किया था

दरअसल, सपना और खेसारी एक साथ पर्दे पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रक्षाबंधन के दिन खेसाली लाल यादव ने अपने म्यूजिक वीडियो का एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उनके साथ सपना चौधरी भी नजर आई। वहीं इस खबर के बाद फैंस में दोनों को एक-साथ देखने की हलचल तेज हो गई है।

ऐसा है दोनों का लुक

sapna chaudhary-khesari lal yadav

वहीं सपना और खेसारी के लुक की बात करें तो, खेसारी लाल यादव ग्रीन कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं और उन्होंने पगड़ी पहन रखी हैं। वहीं सपना चौधरी का भी ग्रीन लुक में देसी अंदाज देखने को मिल रहा है। सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम ‘मटक-मटक’ है।

हालांकि मेकर्स ने अभी इस गाने की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। आपको बता दें, सपना और खेसारी दोनों मंझे हुए खिलाड़ी हैं और दोनों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। दोनों की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है और अब देखना होगा कि दोनों की जोड़ी पर्दे पर कितना तहलका मचाती हैं।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Modi & Meloni: पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से की बात, जी-7 सम्मेलन के निमंत्रण के लिए दिया धन्यवाद- Indianews
Govinda ने भांजे के साथ खत्म किया 8 साल पुराना झगड़ा, कृष्णा की बहन आरती सिंह की शादी में हुए शामिल- Indianews
Top 5 Lucky Zodiac Sign: 25 अप्रैल के दिन शुभ संयोग, इन 5 राशियों को होगा लाभ ही लाभ- Indianews
Jhadu Vastu tips: इस दिन झाड़ू खरीदने से भाग्य लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज, जानें कब खरीदना होता है शुभ- Indianews
AC Cost: घर में लगवाना चहाते हैं AC तो जान लें यह जरूरी बात, कैसे होगी बचत? जानें यहां- Indianews
Infinix Note 40 Pro Plus 5G: इस खास फीचर वाले 5G फोन की बिक्री हो चुकी है शुरू, खरीदें मात्र 22,999 रुपये में-Indianews
बिना परीक्षा के नागरिक उड्डयन मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 746000 सैलरी पाएं- Indianews
ADVERTISEMENT