होम / मरणोपरांत साउथ स्टार पुनीत राजकुमार को ‘कर्नाटक रत्न’ से सम्मानित करेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

मरणोपरांत साउथ स्टार पुनीत राजकुमार को ‘कर्नाटक रत्न’ से सम्मानित करेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Prachi • LAST UPDATED : August 5, 2022, 5:42 pm IST

इंडिया न्यूज़, Tollywood News :

साउथ स्टार पुनीत राजकुमार पिछले साल दुनिया को अलविदा कह गए थे। बता दें कि उनके अचानक चले जाने से हर कोई स्तब्ध था। कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार एक एक्टर के अलाव प्लैबैक सिंगर, टीवी प्रेजेंटर, प्रोड्यूसर भी थे। वहीं अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस ‘कनार्टक राज्योत्सव’ के अवसर पर, कन्नड़ फिल्म अभिनेता पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत ‘कर्नाटक रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता का पिछले साल निधन हो गया था। वह राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने वाले 10वें व्यक्ति होंगे।

पुनीत राजकुमार को कर्नाटक रत्न पुरस्कार

मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि हमने एक नवंबर को पुनीत राजकुमार को कर्नाटक रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है, हम इसकी तैयारी के लिए एक समिति बनाएंगे जिसमें राजकुमार के परिवार के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा, इसे पूरे सम्मान से आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यहां लालबाग ग्लास-हाउस में वार्षिक स्वतंत्रता दिवस पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

29 अक्टूबर दुनिया छोड़ गये थे पुनीत राजकुमार

इस साल के फ्लावर शो में कन्नड़ अभिनेता डॉ राजकुमार और उनके बेटे एवं अभिनेता पुनीत राजकुमार को विशेष पुष्पांजलि अर्पित की गई। बता दें कि कन्नड़ सिनेमा का चमकता सितारा माने जाने वाले पुनीत, कन्नड़ अभिनेता डॉ राजकुमार के पांच बच्चों में सबसे छोटे थे। उनका 46 वर्ष की आयु में 29 अक्टूबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

मुख्यमंत्री ने पिछले साल नवंबर में फिल्म अभिनेता और तकनीशियन संघ के सहयोग से कर्नाटक फिल्म चैंबर आॅफ कॉमर्स (केएफसीसी) द्वारा पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम ‘पुनीता नमना’ में दिवंगत अभिनेता को पुरस्कार देने की घोषणा की थी। कर्नाटक रत्न से आखिरी बार 2009 में समाज सेवा के लिए डॉ वीरेंद्र हेगड़े को सम्मानित किया गया था।

अब तक इन हस्तियों को भी मिल चुका है कर्नाटक रत्न पुरस्कार

बता दें कि पुनीत के दिवंगत पिता राजकुमार 1992 में कवि कुवेम्पु के साथ कर्नाटक रत्न पुरस्कार पाने वाले पहले लोगों में शामिल हैं। पुरस्कार से सम्मानित अन्य हस्तियां एस निजलिंगप्पा (राजनीति), सीएनआर राव (विज्ञान), डॉ देवी प्रसाद शेट्टी (चिकित्सा), भीमसेन जोशी (संगीत), शिवकुमार स्वामीजी (समाज सेवा) और डॉ जे जावरेगौड़ा (शिक्षा और साहित्य) हैं।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : काजोल बर्थडे: अब तक 6 फिल्म फेयर और पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी है अभिनेत्री

ये भी पढ़े : इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में दिखाई जाएगी फिल्म ‘द रेपिस्ट’, अपर्णा सेन की इस फिल्म को मिले तीन नॉमिनेशन

Tags:

लेटेस्ट खबरें

LSG vs CSK : चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 177 रन का लक्ष्य, धोनी ने खेली तूफानी पारी
IPL 2024: कप्तान हार्दिक को नजरअंदाज कर आकाश मधवाल ने रोहित से ली सलाह, रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में दिलाई जीत-Indianews
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में हाई प्रोफाइल कानूनी लड़ाई को मिला क्लोजर, अमन सिंह भ्रष्टाचार के आरोपों से बरी
Special Temple in India: इस मंदिर की खास प्रथा, पुरुष नहीं महिला कराती हैं पूजा-Indianews
अजय देवगन के आइकॉनिक पोज में दिखीं Deepika Padukone, रोहित शेट्टी ने Singham Again से पोस्टर किया जारी -Indianews
COVID-19: 613 दिनों तक कोविड से संक्रमित रहे पेसेंट की मौत, दुनिया में सबसे लंबे समय तक रहा पीड़ित
UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे करें चेक- Indianews