बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रही है। बी टाउन की इस देसी गर्ल ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं जिसे आज भी लोग बहुत पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस ने अब अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने फैंस को एक हिंट दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने दिया ये कैप्शन
वीडियो में आप देख सकते है कि, वो शीशे के सामने खड़ी हैं और मुस्कुराते हुए एक तारीख लिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इसमें (26-08-22) लिखती हुई नजर आ रही हैं। वहीं प्रियंका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘दीवार पर मिरर मिरर।’ मैं इस बात को बताने के लिए और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती।’वीडियो को देखने के बाद फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
बता दे कि देसी गर्ल के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे है। कमेंट सेक्शन में कोई उनकी आने वाली फिल्म को लेकर कमेंट कर रहा है तो कोई इमोजी बना रहा हैं। महज कुछ ही घंटों में एक्ट्रेस के वीडियो को लाखों लाइक्स मिल गए। वहीं उनके लुक की बात करें तो उन्होंने गाउन पहना है और बालों को खुला रखा हैं जिसमें वो हमेशा की तरह ही खूबसूरत लग रही हैं। बता दें, प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और उनका हर स्टाइल लोगों को खूब पसंद आता है।
प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट
वहीं एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों की बात करें तो फिल्म सिटाडेल में नजर आएंगी। इसी के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ अहम रोल में होंगी।