इंडिया न्यूज़,Bollywood News (Mumbai) :
बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। अब हाल ही में शाहरुख खान ने पठान फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ था। शाहरुख खान ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो बिना शर्ट के दिखाई दे रहे है। इन सब के बाद अब शाहरुख खान के एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश हो रहे है। शाहरुख खान के ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
King @iamsrk on the world's tallest building Burj Khalifa, as brand ambassador for the Burjeel group.
King ❤️🙏pic.twitter.com/HoSY3skPip
— BRIJWA SRK FAN (@BrijwaSRKman) September 28, 2022
शाहरुख खान अपने एक वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गए है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान की दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर प्रेजेंस देखने को मिली। शाहरुख खान इस वीडियो में सबसे बड़े हेल्थकेयर सर्विस प्रोवाइडर में शुमार समूह के बारे में बताते हुए नजर आ रहे है। शाहरुख खान के इस वीडियो को फैंस खूब शेयर कर रहे है और इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में शाहरुख खान काफी हैंडसम लग रहे है।
बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान फिल्म पठान के साथ-साथ जवान फिल्म में भी नजर आने वाले है। इसके अलावा किंग खान बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले है। फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण अहम रोल में है, तो वही जवान में वो साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ नजर आने वाले है।
ये भी पढ़े : ‘गॉडफादर’का ट्रेलर आउट, चिरंजीवी-सलमान एक्शन मोड में आए नजर