नई दिल्ली (MS Dhoni production): टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के बाद मनोरंजन की दुनिया में आ गए हैं। धोनी अपने प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म प्रोडक्शन में कदम रख लिया है। धोनी के प्रोडक्शन में बन रही पहली फिल्म का भी टाइटल सामने आ गया है। फिल्म में साउथ के फेमस एक्टर्स नजर आएगें। धोनी की फिल्म में हरीश कल्याण और इवाना लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन रमेश थमिलमणि करेंगे।
धोनी के प्रोडक्शन की पहली फिल्म का नाम जारी कर दिया गया है। फिल्म का नाम Let’s Get Married रखा गया है। ये फिल्म धोनी एंटरटेनमेंट कंपनी का बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट है। महेंद्र सिंह धोनी के फैंस फिल्म को कितना पसंद करेंगे, वो फिल्म रिलीज होने बाद पता चलेगा।
We're super excited to share, Dhoni Entertainment's first production titled #LGM – #LetsGetMarried!
Title look motion poster out now! @msdhoni @SaakshiSRawat @iamharishkalyan @i__ivana_ @HasijaVikas @Ramesharchi @o_viswajith @PradeepERagav pic.twitter.com/uG43T0dIfl
— Dhoni Entertainment Pvt Ltd (@DhoniLtd) January 27, 2023
फिल्म डायरेक्टर रमेश थमिलमणि ने बताया कि फिल्म का कॅान्सेप्ट धोनी का पत्नी साक्षी सिंह ने लिखा है। दिवाली के मौके पर एमएस धोनी के प्रोडक्शन हाउस ने एक प्रेस नोट जारी करके बताया था कि धोनी प्रोडक्शन तमिल में अपनी पहली फैमिली ड्रामा फीचर फिल्म का निर्माण करने वाला है। ये तमिल फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आने वाली है।
महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी एंटरटेनर कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट की शुरुआत 25 जनवरी, 2019 को की थी। उनके इस प्रोडक्शन हाउस ने अब तक तीन शॉर्ट फिल्मों का निर्माण किया है, जिसमें रोर ऑफ द लॉइन, बिलेज टु ग्लोरी और द हिडन हिंदू जैसी फिल्में शामिल हैं। अब प्रोडक्शन फुल लेंथ की फिल्मों का निर्माण कर रही है।
इसे भी पढ़े- https://www.indianews.in/international/what-did-imran-khan-say-after-the-arrest-of-pti-leader-fawad-chaudhary/