होम / ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल हुए आमिर खान, घर की बालकनी में फहराया देश का झंडा

‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल हुए आमिर खान, घर की बालकनी में फहराया देश का झंडा

Prachi • LAST UPDATED : August 13, 2022, 1:16 pm IST

इंडिया न्यूज़, Bollywood News (Mumbai) :
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि एक्टर की लंबे अंतराल के बाद पर्दे पर नजर आए हैं। अब ताजा जानकारी के अनुसार आमिर खान भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान में भी शामिल हो गए हैं। ऐसे में हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के लिए शुक्रवार को मुंबई में उन्होंने अपने घर पर तिरंगा फहराया. आजादी का अमृत महोत्सव के अभियान में लोगों को भारत की आजादी के 75 वें वर्ष पूरे करने के मौके पर तिरंगा घर लाने और इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

बेटी इरा के साथ फहराया तिरंगा

aamir khan with his daughter
aamir khan with his daughter

जानकारी के लिए आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराने करने का आग्रह किया है। शुक्रवार शाम आमिर बेटी इरा खान के साथ अपनी बालकनी में खड़े नजर आए। रेलिंग के पास तिरंगा भी देखा जा सकता है।

‘लाल सिंह चड्ढा’ पर हो रहा है विवाद

बता दें कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई है। वहीं अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह जैसे कलाकार हैं। फिल्म की रिलीज से पहले इसे बायकॉट करने की बात कही जा रही है, लेकिन रिलीज होने के बाद लोग मूवी और आमिर खान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं बता दें कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ का फर्स्ट डे का कलेक्शन 11.50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं, अक्षय की फिल्म ने 8.20 करोड़ ही कमाए। दूसरे दिन की बात करें तो ‘रक्षा बंधन’ ने करीब 7 और ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने लगभग 8 से 9 करोड़ कमाए।

आमिर खान का असम दौरा हुआ पोस्टपोन

आमिर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए असम जाने वाले थे, लेकिन उन्हें अपना दौरा स्थगित करने के लिए कहा गया. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि आमिर ने उनके अनुरोध पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद असम की अपनी प्रस्तावित यात्रा स्थगित कर दी। असम के मुख्यमंत्री ने आमिर से कहा कि वह अपनी यात्रा को पोस्टपोन ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह से ‘ध्यान’ न भटके।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : शेरशाह के 1 साल पूरे होने पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा संग शेयर किया वीडियो, कहा- ‘ये दिल मांगे मोर’

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT