होम / Assembly Elections Results: शुरुआती रुझानों में गुजरात में भाजपा आगे, हिमाचल में कांग्रेस दे रही कांटे की टक्कर

Assembly Elections Results: शुरुआती रुझानों में गुजरात में भाजपा आगे, हिमाचल में कांग्रेस दे रही कांटे की टक्कर

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : December 8, 2022, 8:54 am IST

Assembly Elections Results 2022: हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आ जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में लगातार 7वीं बार भारतीय जनता पार्टी के जीतने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

बता दें कि गुजरात में शुरुआती रुझानों में भाजपा 106 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस को 43 और आप को मात्र 6 सीटों पर बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस आगे चल रही है, पार्टी 27 सीटों से आगे चल रही है। जबकि हिमाचल में बीजेपी 22 सीटों पर आगे है।

Also Read: Gujarat Election Result: नतीजे से पहले हार्दिक पटेल का दावा, कहा- ‘सरकार बनने वाली है…’

लेटेस्ट खबरें