होम / Election Result: राष्ट्रीय पार्टी बनने को 'AAP' तैयार, दफ्तर के बाहर पोस्टर लगाकर दी देशवासियों को बधाई, सिसोदिया ने किया ट्वीट

Election Result: राष्ट्रीय पार्टी बनने को 'AAP' तैयार, दफ्तर के बाहर पोस्टर लगाकर दी देशवासियों को बधाई, सिसोदिया ने किया ट्वीट

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : December 8, 2022, 12:52 pm IST

Gujarat Election Result 2022: देश में 26 नवंबर, 2012 को आम आदमी पार्टी का गठन हुआ। जिसका चुनाव चिह्न झाड़ू है। अपने इसी चुनाव चिह्न से अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP ने दिल्ली में दूसरी पार्टी के वोट बैंक का सफाया कर दिया है। मात्र 10 साल के अंदर आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त हो सकता है। पार्टी ने अपने दफ्तर के बाहर राष्ट्रीय पार्टी को लेकर बधाई दी है। फिलहाल इसका आधिकारिक ऐलान बाकी है। अपनी इस खुशी को जाहिर करते हुए आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर एक पोस्टर लगाया गया है।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सत्ता में रहते हुए पंजाब में जीत दर्ज करने के बाद अब नगर निगम चुनाव में भी जीत हासिल कर ली है। इसके चलते पार्टी और पार्टी से जुड़े लोगों का मनोबल बेहद बढ़ गया है। जिसके बाद आज गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों के सामने आने से पहले ही आम आदमी पार्टी ने अपने दफ्तर के बाहर इस पोस्टर को लगाया है। इस पोस्टर में लिखा है कि “आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने पर सभी देशवासियों को बधाई।”

‘आप’ बनेगी राष्ट्रीय पार्टी

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही आम आदमी पार्टी के रूप में देश को नया राष्ट्रीय राजनीतिक दल मिल जाएगा। बता दें कि दोनों राज्यों के रिजल्ट में जरूरी शर्तें पूरी करने के बाद आठवें राष्ट्रीय दल के ग्रुप में AAP की एंट्री पक्की हो जाएगी।

अभी मौजूद हैं 8 राष्ट्रीय पार्टियां

जानकारी दे दें कि देश में अभी 8 राष्ट्रीय दल हैं। जिनमें कांग्रेस, BJP, BSP, CPI, CPM, राष्ट्रवादी कांग्रेस यानी NCP, नेशनल पीपल्स पार्टी और तृणमूल कांग्रेस यानी TMC शामिल है। दिल्ली, पंजाब में अपनी सरकार बनाने के बाद और गोवा विधानसभा में दो विधायक जीतने के बाद अब गुजरात और हिमाचल में मिले मत प्रतिशत इसे राष्ट्रीय दल का दर्जा हासिल करा सकते हैं।

मनीष सिसोदिया ने किया ट्वीट

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट कर कहा कि “गुजरात की जनता के वोट से आम आदमी पार्टी आज राष्ट्रीय पार्टी बन रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य की राजनीति पहली बार राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बना रही है। इसके लिए पूरे देश को बधाई।”

Also Read: Election Result: जयराम ठाकुर ने 6वीं बार हासिल की जीत, सुरेंद्रनगर से भाजपा उम्मीदवार विजयी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT