होम / REET Mains : रीट मेंस की तारीख का एलान, इस तारीख को आयोजित होगी मुख्य परीक्षा

REET Mains : रीट मेंस की तारीख का एलान, इस तारीख को आयोजित होगी मुख्य परीक्षा

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : September 21, 2022, 5:28 pm IST

(इंडिया न्यूज़, Reet Mains date announced,exam will be held on this date): राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा की तारीख सामने आ गई है। इसके साथ ही करीब 16 लाख उम्मीदवारों को राहत मिली है। रीट परीक्षा का आयोजन 05 जनवरी 2023 को किया जाएगा।

जनवरी, 2023 में होने वाली रीट परीक्षा, लेवल-1 और लेवल-2 की परीक्षा ढाई घंटे की होगी। परीक्षा में कुल 300 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नकारात्मक अंक भी होगा। हर गलत उत्तर पर उम्मीदवारों के अंक काटे जाएंगे। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 46,500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें लेवल-1 में 15,000 और लेवल-2 के 31,500 पद शामिल हैं।

कब जारी होगा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम?
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022 के परिणाम को अब जल्दी ही जारी किया जा सकता है। परीक्षा को आयोजित हुए करीब दो महीने का वक्त हो गया है। हालांकि, बोर्ड ने अब तक किसी भी आधिकारिक तारीख का एलान नहीं किया है। हालांकि, ऐसा दावा किया जा रहा है कि परिणाम इस महीने के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे।

कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
  1. पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे REET 2022 के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  5. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

 

 

लेटेस्ट खबरें