होम / Maharashtra FYJC Admission 2021: 11वीं क्लास में एडमिशन के लिए फर्स्ट कट-ऑफ मेरिट लिस्ट ऐसे करें चेक

Maharashtra FYJC Admission 2021: 11वीं क्लास में एडमिशन के लिए फर्स्ट कट-ऑफ मेरिट लिस्ट ऐसे करें चेक

Prachi • LAST UPDATED : August 29, 2021, 7:45 am IST

इंडिया न्यूज
Maharashtra FYJC Admission 2021: फाइनल ईयर के जूनियर कॉलेजों (FYJC) या कक्षा 11 में एडमिशन के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट 27 अगस्त को जारी की गई है। इसी के साथ छात्रों को FYJC कक्षा 11 की कट-ऑफ लिस्ट और अलॉटेड कॉलेजों का नाम उपलब्ध कराया जाएगा। जिन छात्रों ने आनलाइन आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट 11thadmission.org.in पर FYJC की पहली मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। FYJC एडमिशन 2021 के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट प्रत्येक डिवीजन- मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर और अमरावती के लिए अलग से जारी की जाएगी। स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, FYJC 2021 में एडमिशन के लिए 3 लाख 75 हजार 351 रजिस्ट्रेशन जमा किए गए थे और 3 लाख 6 हजार 111 आवेदन स्वीकार किए गए थे।
महाराष्ट्र FYJC 2021 फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2021-22 ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट 11thadmission.org.in पर FYJC पर जाएं। इसके बाद रीजन का चयन करें – मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, या अमरावती। आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। सबमिट करें और अलॉटेड रिजल्ट चेक करें। तीन लिस्ट और जारी की जाएंगी। बता दें कि FYJC फर्स्ट मेरिट सूची की तारीख की घोषणा करते हुए, गायकवाड़ ने यह भी कहा था कि कक्षा 11 में एडमिशन के लिए तीन और लिस्ट जारी की जाएंगी, साथ ही उन राउंड के दौरान नए पंजीकरण भी स्वीकार किए जाएंगे। FYJC प्रवेश नियमों के अनुसार शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को निर्धारित तिथि के भीतर FYJC की पहली मेरिट सूची के तहत अपने एडमिशन को कंफर्मेशन या अस्वीकार करने की जरूर होगी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Air India Boeing 747: एयर इंडिया के जंबो जेट बोइंग 747 ने आसमान को बोला अलविदा, इस एयरपोर्ट से भरी आखिरी उड़ान
Manisha Koirala ने करियर की सबसे बड़ी गलती से उठाया पर्दा, इस वजह से आज भी होता है अफसोस
America: गर्भपात चाहने वाली महिलाओं के लिए अमेरिका में लाया गया ये नियम, बाइडेन ने की घोषणा-Indianews
Prince-Yuvika बनने वाला है पेरेंट्स, इस तस्वीर से मिला हिंट – Indianews
IPL 2024: हरभजन सिंह का बड़ा बयान, कहा – इस खिलाड़ी को होना चाहिए टी20 में टीम इंडिया का कप्तान
सुरत से अयोग्य घोषित कांग्रेस नेता नीलेश कुंभानी लापता, एक दिन पहले बीजेपी की हुई थी निर्विरोध जीत
IPL 2024: MI की हार के बाद नेहल वढेरा ने कहा टी20 में माइलस्टोन के मायने नहीं, टीम के लिए बोली ऐसी बात
ADVERTISEMENT