होम / Surya Grahan 2022: कब है साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए किन राशियों पर होगा इसका असर?

Surya Grahan 2022: कब है साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए किन राशियों पर होगा इसका असर?

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : October 6, 2022, 1:24 pm IST

(इंडिया न्यूज़, When is the last solar eclipse of the year 2022, know which zodiac signs will be affected?): सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है,लेकिन हिन्दू धर्म में इसका अधिक महत्व है। ज्योतिष शास्त्र से इसे जोड़ा जाता है। आपको बता दें, इस बार 25 अक्टूबर, मंगलवार को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। ये एक दुर्लभ घटना होगी, क्योंकि ग्रहण के 1 दिन पहले यानी 24 अक्टूबर, सोमवार को दीपावली पर्व मनाया जाएगा। सूर्यग्रहण का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आज हम आपको इन 6 राशियों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर ग्रहण का अशुभ प्रभाव होने वाला है। आइए आपको बताते है वे 6 राशियाँ कौन-सी हैं।

मिथुन 

इस राशि के लोगों पर सूर्य ग्रहण का अशुभ असर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। इनकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में भी संभलकर फैसले लेने होंगे, नहीं तो नुकसान हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ आपको परेशान कर सकती है।

वृषभ 

इस राशि वालों पर अचानक कोई संकट आ सकता है। बढ़ते खर्च के कारण इनकी चिंता भी बढ़ सकती है। आय में अचानक कमी आ सकती है। वैवाहिक जीवन में भारी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। समय अनुकूल न होने से इन्हें हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा।

तुला 

इस राशि वाले कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह जरूर लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले इस दौरान न लें। नौकरी में अधिकारियों से किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव आपकी दिनचर्या को बिगाड़ सकता है।

कन्या 

इस राशि वालों को सूर्यग्रहण का सबसे अधिक बुरा असर होगा क्योंकि ग्रहण इसी राशि में होने वाला है। इन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। कोई पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। ग्रहण का असर पर्सनाल लाइफ पर भी देखने को मिलेगा।

वृश्चिक 

इस राशि वाले किसी को भी पैसा उधार न दें, नहीं तो वो पैसा डूबने के पूरे-पूरे चांस रहेंगे। भूलकर भी किसी के कहने पर पैसा इन्वेस्ट न करें। यात्रा के दौरान परेशानी होने से मन खिन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब हो सकती है, जिससे अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

मकर 

इस राशि वालों को इस समय धैर्य रखने की जरूरत है। कोई गुप्त बात लोगों को पता चलने से आपकी बदनामी हो सकती है। शत्रु भी आपका नुकसान करने की कोशिश करेंगे। लव लाइफ में अचानक परेशानी आ सकती है। संतान का व्यवहार आपको व्यथित कर सकता है.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Aaj Ka Panchang: 24 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त- indianews
Petrol Diesel Price: 24 अप्रैल का पेट्रोल-डीजल रेट, जानें कच्चे तेल का भाव-indianews  
Kashmir Issue: पाकिस्तान को कश्मीर मसले पर फिर हाथ लगी निराशा, ईरानी राष्ट्रपति ने कर दिया खेला – India News
Uttar Pradesh: यूपी के आगरा में मधुमक्खियों ने छात्रों पर किया हमला, 40 स्कूली छात्र घायल- Indianews
Viral News: ‘अपने कीबोर्ड पर E और Y के बीच में देखें’ इंटरनेट का नया ट्रेंड क्या है? जिस पर मीम्स की बाढ़ं आ गई है- Indianews
Rahul Gandhi: ‘राहुल का DNA जांच हो, वो गांधी कहलाने लायक नहीं’, केरल में LDF विधायक के बयान पर मचा बवाल – India News
Lok Sabha Election: अफजल गुरु के समर्थक…, मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार पर साधा निशाना- Indianews
ADVERTISEMENT