होम / Kark Rashifal 01 May 2022 Cancer horoscope Today

Kark Rashifal 01 May 2022 Cancer horoscope Today

India News Desk • LAST UPDATED : May 1, 2022, 6:00 am IST

01 मई  2022 का दैनिक पंचांग, आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, Kark Rashifal 01 May 2022 Cancer horoscope Today

आचार्य नीरज पाराशर (वृन्दावन)

Kark Rashifal 01 May 2022 Cancer horoscope Today : हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

Mesh Rashifal 1 May 2022 Aries horoscope Today

तिथि प्रतिपदा 27:25 तक
नक्षत्र भरणी 22:10 तक
करण किस्तुघ्न
बव
14:38 तक
27:25 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार रविवार
योग आयुष्मान 15:18 तक
सूर्योदय 05:54
सूर्यास्त 18:53
चंद्रमा मेष
राहुकाल 17:16−18:53
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास वैशाख
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:00 −12:48

पंचांग के पांच अंग तिथि

हिन्दू काल गणना के अनुसार ‘चन्द्र रेखांक’ को ‘सूर्य रेखांक’ से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम – प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।

योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

AAJ KI KARK RASHIFAL IN HINDI

Kark Rashifal 01 May 2022 Cancer horoscope Today

कर्क Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।
नेगेटिव- वाहन अथवा कोई भी मशीनरी उपकरण बहुत ही ध्यान पूर्वक इस्तेमाल करें। चोट लग सकती हैं। विद्यार्थी व्यर्थ की गतिविधियों में समय ना भगाएं। यह समय अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने का है। खर्चों की अधिकता पर अंकुश लगाएं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं सामने आएंगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप इसे अच्छे से निभा लेंगे। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को लापरवाही में ना लें। इस समय प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- कुछ समय घर परिवार के साथ भी जरूर व्यतीत करें। प्रेम प्रसंगों में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा।
स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और दिनचर्या जरूर व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

Kark Rashifal 01 May 2022 Cancer horoscope Today

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Also Read :-

Virgo Horoscope 2022 सिंगल लोगों के लिए ख़ास होगा यह साल

Virgo Tarot Horoscope 2022 : शुरू के कुछ दिनों में रहें सावधान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

आज Dipak Chauhan की दुल्हन बनेंगी Arti Singh, मुंबई के इस्कॉन मंदिर में लेंगे सात फेरे -Indianews
Jio के इस प्लान से बिगाड़ेगा Netflix और Amazon Prime का खेल! लेकर आया सबसे सस्ता OTT प्लान
अपने अंडे फ्रिज़ करवाना चाहती हैं Mrunal Thakur, जीवन के सबसे बुरे दिनों को किया याद -Indianews
Video: बुलेट ट्रेन का कामों में बढ़ा रफ्तार, अहमदाबाद-मुंबई प्रोजेक्ट का दूसरा स्टील ब्रिज हुआ तैयार
Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी का बड़ा दावा, विरासत कर कानून खत्म करने के लिए राजीव गांधी को ठहराया जिम्मेदार
Shruti Haasan और उनके बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका का हुआ ब्रेकअप! सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर डिलीट की तस्वीरें -Indianews
Tripura: प्रद्योत किशोर ने कांग्रेस के आरोपों पर किया पलटवार, कहा-सब्र का टूटा बांध-Indianews
ADVERTISEMENT