होम / Horoscope Today: देखें अपना आज का राशिफल, कर्क राशि में हो रहा चंद्रमा का गोचर

Horoscope Today: देखें अपना आज का राशिफल, कर्क राशि में हो रहा चंद्रमा का गोचर

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : October 19, 2022, 10:11 am IST

Horoscope Today: पंचांग के मुताबिक आज बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 का दिन बेहद विशेष है। इस दिन कर्क राशि में चंद्रमा का गोचर हो रहा है। आज कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। भगवान गणेश की पूजा का इस दिन विशेष संयोग बन रहा है। तो आइए आपको बताते हैं कि आज आप का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुसी देने वाला है। संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आने से खुश होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी नए और अच्छे काम की आज नींव रखेंगे। बातचीत के द्वारा भाइयों से चल रहे वाद विवाद आज समाप्त कर लें।

वृष राशि

वृष जाति के लिए आज का दिन किसी धन संबंधित मामले में समस्या ला सकता है। आपका कोई परिजन आपसे आज पैसे उधार मांग सकता है। आज आपको वरिष्ठ जनों की सेवा करने से लाभ होगा।

मिथुन राशि

आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए बेहद ही उत्तम रूप से फलदायक होगा। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। आज उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। साथ ही अतिथि का आगमन होने से आज आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है। पकी किसी बात से आज आपके माता-पिता नाराज हो सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों से परेशान रहेंगे। अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को उन्हें नजरअंदाज नहीं करना है। घर और घर से बहार आज अपने अच्छे कामों से आप जाने जाएंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज बुधवार को किसी सरकारी योजना में धन लगाने वाला होगा। आज किसी अनुभवी व्यक्ति से कानूनी मामले में सलाह मश्वरा कर सकते हैं। इसके अलावा किसी नई संपत्ति को प्राप्त करने की अभिलाषा आज पूरी होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन बेहद ही उतम रहने वाला है। जीवनसाथी के कैरियर की आज आपको काफी चिंता होगी। जिस वजह से उनको आप कोई छोटा-मोटा काम भी करवा सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया है। तो आज उसके वापस मिलने की आशंका ज्यादा है।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक उन्नति दिलाने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास करने से बचें। क्योंकि वह आपकी चुगली लगा सकता है। आप यदि आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं, तो इस दौरान अपने कीमती सामानों की सुरक्षा खुद से करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज घर-परिवार में विनम्रता से काम लेने की जरूरत है। बिना मांगे किसी को कोई सलाह न दें। भौतिक सुख सुविधाओं में भी रुचि लेंगे। वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों को अपनी दिनचर्या में योग-व्यायाम को अपनाना होगा। प्रेमी जोड़े आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। बिजनेस में कोई भी लेनदेन से संबंधित मामला काफी सावधानी के साथ निपटाना होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए कोई उपहार भी ला सकता है। इसके अलावा प्रेम विवाह कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको जीवनसाथी की बात माननी व समझनी पड़ेगी। आज आप धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे। वहीं, आपके कुछ नये शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसे में आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

कुंभ राशि

आज बिजनेस में धन संबंधित समस्या से छुटकारा मिलेगा। परिवार में किसी का रिटायरमेंट होने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आज अपने विचारों को किसी के सामने न रखें, नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। विदेशों से व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक जो वैवाहिक जीवन एंजॉय कर रहे हैं। आज का दिन उनके लिए उत्तम रहेगा। अपने साथी की तरफ से इन लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। इसके अलावा पिछले लिए गए किसी निर्णय को लेकर आज पछतावा हो सकता है।

Also Read: इस दिन मनाएं धनतेरस, चांदी खरीदना होता है शुभ

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Elections 2024: छात्र नेता, कुल संपत्ति…, जानें कुरूक्षेत्र सीट से BJP उम्मीदवार नवीन जिंदल के बारे में कुछ रोचक फैक्ट्स
ऑयली स्किन के कारण पिंपल्स की बढ़ रही है समस्या, तो इन आयुर्वेदिक उपायों से पाएं छुटकारा
लॉन्ग वीकेंड के लिए बेस्ट हैं ये डेस्टिनेशन, कम बजट में इन जगहों की करें सैर
India Maldives: भारत से पंगा लेने के बाद पानी के लिए बेहाल मालदीव, छिपकर करेगा जासूसी?
Allu Arjun ने अपने वैक्स स्टैच्यू की शेयर की झलक, पुष्पा स्टाइल में खड़े नजर आए एक्टर
Lok Sabha Election: बेटे के कांग्रेस छोड़ने के बाद, सावित्री जिंदल भी BJP में हुईं शामिल
IPL 2024: धोनी क्यों कर रहे आठवें नंबर पर बल्लेबाजी? कोच माइक हसी ने किया खुलासा
ADVERTISEMENT