होम / Horoscope Today 5 February 2023: आज का दिन इन राशियों के लिए है बेहद खास, जानें मेष-मीन तक का राशिफल

Horoscope Today 5 February 2023: आज का दिन इन राशियों के लिए है बेहद खास, जानें मेष-मीन तक का राशिफल

Jyoti Shah • LAST UPDATED : February 5, 2023, 9:44 am IST

Horoscope Today 5 February 2023: आज के राशिफल से आपको नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल पता चलता है। जिसे पढ़कर आप अपनी आज की योजनाओं को सफल बना सकते हैं। इससे आपको यह भी पता चलता है कि आपको आज कहां सावधानी बरतने की जरूरत है।

मेष

सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वह कोई अच्छा पद मिलने से खुश रहेंगे। यदि भाई बंधुओं से कोई अनबन चल रही है तो वह भी समाप्त होगी। इसी के साथ आज आप अपने परिवार में किसी भजन कीर्तन व पूजा-पाठ आदि का आयोजन भी करा सकते हैं। आपको अपने आलस्य को त्यागने की जरूरत है, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है।

वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता भरा रहना वाला है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, नगीं तो आपको धोखा मिल सकता है। लोग आपके आकर्षण को देखकर आपसे बोल-चाल बढ़ाने की कोशिश करेंगे, वहीं आपको मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी काम में आपको अपने जीवनसाथी से सलाह लेनी होगी, तो ही वह पूरा हो पाएगा। आज आप आय से ज्यादा व्यय होने के कारण परेशान रह सकते हैं।

मिथुन

आज का दिन आपका दिन अच्छा रहेगा और  अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप कुछ अनोखे प्रयास में लगे रहेंगे। अगर आपरो किसी गरीब की मदद करने का मौका मिलता है तो जरूर करें। रचनात्मक विषयों से जुड़ने को मौका मिलेगा। आपकी कला और कौशल में आज वृद्धि होगी। सभी का भरोसा आप आसानी से जीत लेंगे और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा।

कर्क 

आज आपको कोई भी कान बहुत ही सोच समझकर करने की जरूरत है। किसी भी तरह का दिखावा करने से बचें। ज्यादा खर्चा न करें। अगर आपने किसी से उधार ले रखा है तो आप उसको काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे और आपकी आय में भी वृद्धि होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। बजट बनाकर चलना आपके लिए अच्छा साबित होगा। किसी भी मित्र से बहुत ही सोच-विचार कर बातचीत करें, नहीं तो आपके मन की बात लोगों के सामने आ सकती है।

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने साथिंयो का पूरा साथ मिलेगा। वहीं, अच्छा लाभ मिलने से आपके अंदर घमंड व अहंकार की भावना उत्पन्न हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों का रुका हुआ धन मिलने से आज खुश रहेंगे। अगर आपसे आज कोई परिजन उधाक की मांग करे तो उसकी मदद करें। अविवाहित लोगों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

कन्या

आज आपका दिन कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को शुरू करने वाला होगा। आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिल सकता है। आपका कोई छुपी हुई कलह आज लोगों को सामने आ सकती है, जिससे आपको लाभ मिलेगा। व्यवसाय कर रहे लोग आज के दिन परेशान रह सकते हैं। सुख समृद्धि बढ़ने से आप खुश रहेंगे। करियर को लेकर लबें समय से प्रयास कर रहे लोगों को आज कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है।

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से बेहद अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा में हो रही दिक्कत से निजात मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आप हर कार्य में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में आपको तरक्की मिलेगी। परिवार के लिए आप किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति भी आस्था बढ़ती दिख रही है।

वृश्चिक

आज आपका दिन सामंजस्य भरा रहेगा। किसी भी काम के नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। अगर आपका कोई परिजन आपको सलाह देता है तो उस पर बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ें। किसी आवश्यक कार्य में सावधानी बरतने की जरूरत है, नहीं तो आप कोई गलती कर सकते हैं। व्यस्तता रहने की वजह से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार में आज कोई मांगलिक उत्सव होने के आसार हैं।

धनु

आज आपके मान सम्मान में वृद्धि आएगी। आपको किसी से कोई संपत्ति प्राप्त हो सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को आज बहुत अच्छे से निभाएंगे। ऐसे में परिजन भी आपसे खुश रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को वाणी की मधुरता बनाए रखनी की जरूरत है, नहीं तो कोई दिक्कत आ सकती है। आपको अपनी कुछ योजनाओं गुप्त रखनी होंगी।

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। आपको कुछ छिपे हुए लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। अपने पैसों को इधर-उधर के कामों में खर्च न करें। मेहनत के अनुसार आपको लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी की भी कहीसुनी बातों पर भरोसा न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। बजट बनाकर चलना आपके लिए बेहतर साबित होगा। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

कुंभ

आज आपका दिन त्याग व सहयोग की भावना लेकर आएगा। विद्यार्थी शिक्षा में हो रही दिक्कत को लेकर अपने किसी मित्र से बात कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपके कुछ काम मजबूत बनेंगे। आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है आप अपने किसी मित्र से उपहार पाने पर खुश रहेंगे।

मीन

मीन राशि के जातकों को आज शीघ्रता और भावुकता में कोई फैसला लेने से बचना होगा। बिजनेस के कुछ फैसलों के लिए भाइयों से सलाह मशवरा लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। अगर आप किसी मकान, दुकान व वाहन को खरीदने की सोच रहे हैं तो वह पूरा होता दिख रहा है। आज आपको सामान्य लाभ होगा और आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें: मोतिहारी में NIA का बड़ा एक्शन, PFI के तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

 

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT