होम / Horoscope Today 13 February 2023: मुश्किलों का सामना कर सकते हैं इस राशि के जातक, शिव मंत्र से दूर होगी परेशानी

Horoscope Today 13 February 2023: मुश्किलों का सामना कर सकते हैं इस राशि के जातक, शिव मंत्र से दूर होगी परेशानी

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : February 13, 2023, 11:57 am IST

Horoscope Today 13 February 2023: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल से शुभ व अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर अच्छा और बुरा दोनों तरह का प्रभाव डालती है। कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद ही अच्छा होगा। वहीं कुछ जातकों के लिए आज का दिन काफी मुश्किल भरा हो सकता है। आइए राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज सभी राशियों के सितारे कैसे रहने वाले हैं।

मेष- 

इस राशि के जातक साझीदारी के अनुबंधों में आगे बढ़ेंगे। नेतृत्व कार्यों में इनकी रुचि बढ़ेगी। भूमि भवन के मामलों में भी काफी तेजी आएगी। साथ ही सभी को साथ लेकर चलने का भाव रहेगा। मित्र संबंधों में भी घनिष्ठता बढे़गी। शुभ सूचनाओं से बेहद ही उत्साहित रहेंगे। मगर जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें।

शुभ रंग : गेरुआ

शुभ अंक : 2 और 9

उपाय :  ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें।

वृष-

इस राशि के लोग विभिन्न कार्यों में संतुलित बनाए रखेंगे। पेशेवर जातक व्यवस्थाओं को मजबूती देंगे। नौकरीपेशा लोग अपेक्षित प्रदर्शन संवार पाएंगे। इस राशि के जातक लेनदेन में सतर्क रहेंगे। साथ ही ठगे जाने की संभावना है। मेहनत और परिश्रम पर भरोसा बनाए रखेंगे। सहकर्मियों के सहयोग के साथ काफी आगे बढ़ेंगे और कामकाजी गति बेहतर रहेगी।

शुभ रंग : मैजेंटा

शुभ अंक : 2, 4 और 6

उपाय : ओम् सों सोमाय नमः और ओम् नमः शिवाय का जाप करें।

मिथुन-

मित्रों और सहकर्मियों का विश्वास जीत पाएंगे और अपना वचन निभाएंगे। इस रााशि के जातक आज आर्थिक लेनदेन में सतर्कता बनाए रखेंगे। बड़ों की सुनेंगे और अध्ययन अध्यापन में मन लगाएंगे। मित्रों के साथ आज बेहद ही सुखद पल बिताएंगे। साथ ही भ्रमण मनोरंजन के अवसर भी बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में शुभता मिलेगी।

शुभ रंग : बेबी पिंक

शुभ अंक : 2, 4 और 5

उपाय : भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें।

कर्क- 

इस राशि के लोग सभी के हित की भावना बनाए रखेंगे। परिवार के साथ मिलकर किसी कार्य को करें। रिश्तों में ऊर्जा रहेगी। व्यक्तिगत विषयों में आज काफी रुचि रहेगी। प्रस्तावों को लोगों का समर्थन मिलेगा। बड़ी ही सहजता के साथ आज आगे बढ़ें। सुख-सौख्य में वृद्धि होगी। फोकस बनाए रखें।

शुभ रंग : हल्का गुलाबी

शुभ अंक : 2, 4 और 7

उपाय : भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें और ओम् नमः शिवाय का जाप करें।

सिंह-

सिंह राशि के जातक वाणिज्यिक मामलों में काफी प्रभावशाली रहेंगे। पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखेंगे। बखूबी के साख सभी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। खून संबंधियों का सहयोग मिलेगा। जनकल्याण के कार्यों पर अधिक ध्यान रहेगा। समय पर विभिन्न काम पूरे करें। किसी भी अफवाह से बचें।

शुभ रंग : गहरा गुलाबी

शुभ अंक : 1, 2 और 4

उपाय : भगवान शिव की वंदना करें।

कन्या-

इस राशि के जातकों के महत्वपूर्ण निर्णयों में तेजी आएगी। घर परिवार में सभी के साथ सामंजस्य रखेंगे। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। मेहमानों का आगमन हो सकता है। कीमती वस्तुओं के संग्रह में काफी रुचि बढ़ेगी। विभिन्न आयोजनों के साथ जुड़ेंगे। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और धन-धान्य में बढ़त होगी।

शुभ रंग : मेहंदी

शुभ अंक : 2, 4 और 5

उपाय : ओम् सों सोमाय नमः और ओम् नमः शिवाय का जाप करें।

तुला-

इस राशि के लोग भावनात्मक मामलों में सहजता बनाए रखेंगे। साख और सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक सृजनात्मक कार्यों के साथ जुड़े रहेंगे। अपने लक्ष्य की तरफ अग्रसर रहेंगे। साथ ही उचित प्रस्ताव प्राप्त होंगे। करीबियों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग : मूनलाइट

शुभ अंक : 2, 4 और 6

उपाय : ओम् नमः शिवाय और ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें।

वृश्चिक-

इस राशि के जातक आज निवेश के कार्यों पर ध्यान दें। रिश्तेदारों के व्यवहार से प्रभावित रहेंगे। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें। लेनदेन को स्पष्ट रखें। दूर देशों के मामलों में रुचि बनी रहेगी। किसी भी दिखावे से दूर रहें। साथ ही खर्च पर नियंत्रण बनाए रखेंगे।

शुभ रंग : लाल चंदन

शुभ अंक : 2 और 9

उपाय : भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें और ओम् नमः शिवाय का जाप करें।

धनु- 

धनु राशि के लोग आर्थिक वाणिज्यिक कार्यों में सामंजस्यता बनाए रखेंगे। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे। मन के मामलों में मधुरता आएगी। लेन-देन में धैर्य रखें। सजगता के साथ कार्य पूरे करेंगे। व्यापार में काफी सक्रियता रखेंगे। तैयारी के साथ आगे बढ़ेंगे।

शुभ रंग : पीच कलर

शुभ अंक : 2, 3 और 4

उपाय : भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें और ओम् नमः शिवाय का जाप करें।

मकर-

इस राशि के जातक पेशेवर गतिविधियों से जुड़ेंगे। प्रशासन के विषय में इनको लाभ की संभावना रहेगी। जिम्मेदारों का सहयोग रहेगा। संबंधों में सुधार आएगा। समकक्ष और अधिकारी का सहयोग मिलेगा। भावनाओं पर अंकुश बनाए रखेंगे। इसके साथ ही प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा।

शुभ रंग : रस्ट कलर

शुभ अंक : 2, 4 और 8

उपाय : ओम् सों सोमाय नमः और ओम् नमः शिवाय का जाप करें।

कुंभ-

कुंभ राशि के जातकों का व्यापार व्यवसाय बेहतर रहेगा। विविध कार्यों में भाग्यबल से गति आएगी। तेजी के साथ लक्ष्य पूरे होंगे। सभी अवसरों का अधिकाधिक लाभ उठाएं। लोगों के साथ तालमेल बढ़ेगा। इसके अलावा मित्रों और सहकर्मियों का साथ पाएंगे और वरिष्ठों के साथ भेंट होगी।

शुभ रंग : बेबी पिंक

शुभ अंक : 2, 4 और 8

उपाय : भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें। साथ ही दान धर्म बनाए रखें।

मीन-

मीन राशि के लोगों के पारिवारिक कार्य सधेंगे। प्रबंधन संवारने पर जोर दें। धैर्य के साथ आगे बढेंगे। बहस विवाद और अनिर्णय की स्थिति से दूर रहें। सूझबूझ और सजगता के साथ कार्य सधेंगे। परंपराओं को बखूबी निभाएंगे। खानपान और सेहत पर ध्यान देंगे।

शुभ रंग : सिंदूरी

शुभ अंक : 2, 3 और 4

उपाय : ओम् सों सोमाय नमः व ओम् नमः शिवाय का जाप करें। इसके अलावा कमतर की मदद करें।

Also Read: कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election: राहुल गांधी, स्मृति ईरानी समेत 2 पूर्व मुख्यमंत्री की होगी अग्नि परीक्षा, पांचवें चरण का मतदान आज- Indianews
Patanjali: पतंजलि की ‘सोन पापड़ी’ खाद्य गुणवत्ता परीक्षण में फेल, 3 को भेजा गया जेल- Indianews
Ruskin Bond: 90 साल के हुए रस्किन बॉन्ड, इस मौक पर शेयर किया अपने से जुड़ा यह मार्मिक वाकया- Indianews
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में नाले में मिला नवजात का शव, स्थानीय लोगों ने अवैध गर्भपात का लगाया आरोप- Indianews
Ebrahim Raisi: ‘उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करें’, ईरान के राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर क्रैश पर पीएम मोदी ने व्यक्त की चिंता- Indianews
Heatwave Alert: गुजरात के कई हिस्सों में 5 दिन के लिए हीटवेव अलर्ट, शिशु, बुजुर्ग रहें सावधान- Indianews
SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का आठ साल पुराना आईपीएल रिकॉर्ड- Indianews
ADVERTISEMENT