होम / Ank 4 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022 : क्रोध में लिए फैसले करवा सकते हैं नुकसान

Ank 4 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022 : क्रोध में लिए फैसले करवा सकते हैं नुकसान

India News Editor • LAST UPDATED : December 31, 2021, 11:54 am IST

अंक 4 के लिए कैसा रहेगा 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिषविद्

Ank 4 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022 : अंक शास्त्र के अनुसार, 2022 का योग 6 है जो शुक्र ग्रह का प्रतीक है। और यह अंक 4 का विरोधी है। लेकिन 2022 तीन बार अंक 2 आता है। अंक 2 और अंक 4 में मित्रता होती है। वहीं अंक 4 वाले लोग एक नौकरी पर लंबे समय तक नहीं टीक पाते।

और न ही एक ही काम को लंबे समय तक कर पाते हैं। ऐसे लोगों को अपने जन्म स्थान से दूर रहकर काम करना चाहिए। ऐसा करने से इन लोगों को भाग्य का साथ मिलने की संभावना होती है।

क्रोध में किया काम छीन सकता है सरकारी नौकरी (Ank 4 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022)

अंक 4 का ग्रह राहु है और अंक 2 का ग्रह चंद्र है। इन दोनों से ग्रहण योग बनता है। इस कारण से अंक 4 वाले लोगों को इस साल सतर्क रहने की जरूरत है। क्रोध में कोई कोई भी फैसला लेने से बचें। यदि कोई फैसला क्रोध में लिया जाता है तो यह लापरवाही आपकी सरकारी नौकरी छीन सकता है।

घर से दूर रह रहे विद्यार्थियों को मिल सकती है नौकरी (Ank 4 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022)

अंक 4 वाले जो विद्यार्थी घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे लोगों को पढ़ाई पूरी होते ही नौकरी मिल सकती है। साथ ही पढ़ाई में भी कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

परिवार के साथ कर रहे हैं व्यापार तो हो सकता है विवाद (Ank 4 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022)

अंक 4 के लोग यदि पिता, भाई के साथ व्यापार कर रहे हैं तो ऐसे में परिवार में वाद-विवाद हो सकते हैं। लेकिन अनाज, लकड़ी, फर्नीचर का व्यापार करने वाले लोगों को लाभ का योग बन रहा है। लेकिन इन लोगों को भी विवाद से बचना चाहिए। वहीं यदि आप अपने विवाह के लिए कोई योजना बना रहे हैं तो कठनार्इंयों का सामना कर सकते हैं।

आसानी से नहीं मिलेगा मेहनत का फल (Ank 4 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022)

अंक 4 के लोगों को धन संबंधी लेन-देन में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। ऐसा करना कोई बड़ा नुकसान करवा सकता है। वहीं आपको अपनी मेहनत का पूरा फल भी आसानी से नहीं मिलने वाला है। यदि कोई प्रापर्टी बेचना चाहते हैं तो इस साल ऐसा न करें नहीं तो नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

भैरव महाराज की करें पूजा (Ank 4 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022)

अंक 4 के लोगों को इस साल भैरव महाराज की पूजा करनी चाहिए। साथ ही भैरव महाराज को सूर्यास्त के बाद कचौरी, नमकीन, इमरती का भोग भी लगाएं। इसके साथ उनके नाम का जाप करें।

Also Read : Ank 3 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022 : इस साल स्वास्थ्य का रखें खास ख्याल

Also Read : Ank 2 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022 : धन संबंधी मामलों में हो सकता है लाभ, उधार देने से बचें

Also Read : Ank 1 ke Liye Kaisa Hoga Naya Saal : 2022 का योग 6 जो है शुक्र ग्रह का प्रतीक

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी के इस उम्मीदवार के खिलाफ मामला दर्ज, धर्म के आधार पर वोट मांगने का आरोप- Indianews
Lok Sabha Election 2024: बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ ‘धर्म के आधार पर वोट मांगने’ का मामला दर्ज-Indianews
जब तक ईवीएम के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत न हो…यहां देखिए EVM पर SC के फैसले की बड़ी बातें
Brij Bhushan Singh: दिल्ली कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में आगे की जांच की मांग करने वाली बृज भूषण की याचिका को किया खारिज
Bangladesh-W vs India-W 2024 T20Is: पांच मैचों के सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंची भारतीय टीम, जानें क्या है पूरा शेड्यूल-Indianews
Sandeshkhali: संदेशखाली मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बंगाल सरकार
एक सेलिब्रिटी के अंतिम संस्कार में क्यों शामिल होते हैं एक्टर, Mukesh Chhabra ने किया चौंकाने वाला खुलासा -Indianews
ADVERTISEMENT