होम / Navratri Totke: नवरात्रि में करें मां लक्ष्मी की साधना, बरसेगी विशेष कृपा

Navratri Totke: नवरात्रि में करें मां लक्ष्मी की साधना, बरसेगी विशेष कृपा

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : September 30, 2022, 11:44 am IST

Navratri Totke: शारदीय नवरात्रि का आज पांचवा दिन है। नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। लेकिन आज शुक्रवार भी है तो आज के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करें। नवरात्रि के दिनों में किए गए कुछ उपाय बेहद ही लाभकारी होते हैं। नवरात्र में इन उपायों के करने से मां दुर्गा की असीम कृपा मिलती है। नवरात्रि में किए गए यह टोटके काफी कारगार होते हैं। इन टोटकों को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।

नवरात्रि में करें यह टोटके  

नवरात्रि में माता रानी को लाल वस्त्र अर्पित करें। इसके साथ ही मां को सुहाग का सामान चढाएं, इससे देवी मां प्रसन्न होती हैं। हर रोज मां दुर्गा और मां लक्ष्मी के सामने गी का दिया जलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं।

नवरात्र के दिनों में शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें। इससे मां लक्ष्मी की असीम कृपा बरसेगी। साथ ही आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

इसके अलावा भगवान विष्णु की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। नवरात्रि के दिनों में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

साथ ही नवरात्रि में हर रोज सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही धन लाभ भी होता है।

Also Read: नवरात्रि व्रत में रखें इन बातों का ख्याल, वरना रूष्ट हो सकती हैं मां दुर्गा

लेटेस्ट खबरें