होम / Chandra Grahan 2022: इन राशियों पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव, व्यापार में होगा भारी नुकसान, धन की हानि होगी

Chandra Grahan 2022: इन राशियों पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव, व्यापार में होगा भारी नुकसान, धन की हानि होगी

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : November 8, 2022, 2:52 pm IST

(इंडिया न्यूज़, Lunar eclipse will affect these zodiac signs, there will be huge loss in business): 08 नवंबर, मंगलवार को देश-दुनिया में साल 2022 का आखिरी ग्रहण देखने को मिलेगा। यह ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। 15 दिनों के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण होगा इसके पहले बीते 25 अक्तूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था। भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा जिसके कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। चंद्रग्रहण में सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले लगेगा। भारत में पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा।

 मेष राशि : चंद्र ग्रहण का मेष राशिपर नकारात्मक प्रभाव। शारीरिक सुस्ती व स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। मेष राशि के लोग व्यापार में नया निवेश या कोई नया उद्यम शुरू नहीं करें।

वृषभ राशि : चंद्र ग्रहण का वृषभ राशि पर सकारात्मक प्रभाव। ऐसे लोग प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से अच्छा संबंध घरेलू सौहार्द्र में वृद्धि करेगा। हां, व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है। नौकरी में पदोन्नति की भी संभावना है। उम्मीद कर सकते है । पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझ सकता है।

मिथुन राशि : चंद्र ग्रहण का मिथुन राशि पर सकारात्मक प्रभाव। स्वस्थ महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीरद। बॉस खुश हो सकते हैं। विरोधियों और व्यावसायिक प्रतिस्प र्धियों पर नियंत्रण रखने में सक्षम होंगे। कानूनी मामले में शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि : चंद्र ग्रहण का कर्क राशि पर सकारात्मक प्रभाव। ज्ञान और विद्या को प्राथमिकता देंगे। गुस्सा पर नियंत्रण करने में सक्षम होंगे। कार्य क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकेंगे। हां, संपत्ति में नया निवेश करने में सावधान रहें। प्रेमी युगल खुशी के पलों का आनंद ले सकते हैं।

सिंह राशि : चंद्र ग्रहण का सिंह राशि पर नकारात्मक प्रभाव। आप कार्य को लेकर असंतुष्ट हो सकते हैं। आप परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को लेकर कार्य के प्रति व्यावहारिक रहें। यदि अन्यसत्र प्रवास की योजना बना रहे हैं, तो इसे फिलहाल स्थगित कर दें।

कन्या राशि : चंद्र ग्रहण का कन्याा राशि पर सकारात्मक प्रभाव। कार्य क्षेत्र और घरेलू क्षेत्र में अपनी मेहनत से सफलता मिल सकती है। आप अपना काम समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपका नेटवर्क बढ़ेगा।

तुला राशि : चंद्र ग्रहण का तुला राशि पर नकारात्मक प्रभाव। आज आप घरेलू मामलों में व्यस्त रहेंगे। घरेलू सामान खरीदने में खर्च होगा। आप बेकार के खर्च पर नियंत्रण रखें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि : चंद्र ग्रहण का वृश्चिक राशि पर सकारात्मक प्रभाव। पैतृक व पारिवारिक व्यवसाय में कुछ कठिन निर्णयों को लागू करने में सफल होंगे। व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने में सक्षम होंगे। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। छात्र अपने करियर विकल्प को लेकर निर्णायक फैसला ले सकते हैं। हां, कोई बड़ा फैसला लेने से पहले धैर्य रखें।

धनु राशि : चंद्र ग्रहण का धनु राशि पर नकारात्मक प्रभाव। आपको अप्रत्याशित समस्याओं से परेशानी हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कमाई को बेकार के खर्चे में बर्बाद करने से बचें। प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। आप गुप्त शत्रुओं और प्रतिद्वंदियों से भी बचें।

मकर राशि : चंद्र ग्रहण का मकर राशि पर सकारात्मक प्रभाव। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरी या व्यवसाय में नए विचारों को लागू करने में भी सक्षम होंगे। व्यवसाय में पूंजी निवेश की योजना बना सकते हैं। भविष्य में आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक सौहार्द्र बना रहेगा |

कुंभ राशि : चंद्र ग्रहण का कुंभ राशि पर सकारात्मक प्रभाव। आपको अपनी मेहनत का उचित पुरस्कार मिलेगा। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठों से संबंध सुधरेंगे। आप कोई नई परियोजना भी आरंभ कर सकते हैं। स्वनजनों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मीन राशि : चंद्र ग्रहण का मीन राशि पर सकारात्मक प्रभाव। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्र अपने करियर के लिए उच्च शिक्षा की योजना बना सकते हैं। बंद पड़ी हुई परियजनाएं फिर आरंभ हो सकतीं हैं। आप आंतरिक शांति के लिए किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं.

लेटेस्ट खबरें