होम / Horoscope: इस राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, देखें अपना आज का राशिफल

Horoscope: इस राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, देखें अपना आज का राशिफल

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : October 8, 2022, 1:53 pm IST

Horoscope Today: दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको इस बात की जानकारी देता है कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या फिर नहीं। आपको बताएंगे कि आज किस प्रकार के अवसर आपको मिलने वाले हैं या फिर आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इन्हें पढ़कर आप अवसर या चुनौती दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार रह सकते हैं।

मेष

आपका दिन आज काफी फलदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में आज किसी से सलाह लेने से बचने की पूरी कोशिश करें। आज भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। साथ ही व्यापार संबंधी समस्याएं खत्म हों जाएंगी। लेकिन आप अहंकार में आकर कार्यक्षेत्र में किसी को गलत बोल सकते हैं। ऐसा करने से बचें। परिवार के सदस्यों की सभी बातें माननी पड़ेगी। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

वृष

व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ परेशानी लेकर आएगा। आपको कठिन परिश्रम करना होगा। ताकि आप कोई अच्छा पद हासिल कर सकें। बेरोजगार लोगों को अभी कुछ समय परेशानी उठानी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

मिथुन

इन लोगों के लिए आज का दिन शुभ परिणाम लाएगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। अगर आज आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलता है तो जरुर जाएं। परिवार के किसी निजी मामले में बाहर वालों से सलाह मशवरा करने से बचें।

कर्क

कर्क राशि के जातक आज धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आप बिजनेस के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सुझाव लेते हैं तो फिर आपको भाग्य के दृष्टिकोण से किसी भी छोटे-मोटे पार्ट टाइम कार्य का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपकी अपनी मां के साथ बहस हो सकती है, जिससे आपको बचना होगा।

सिंह

आप आज अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। जो कि आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। साझेदारी में व्यवसाय करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आप अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे, लेकिन इसके बावजूद आपसे कोई चूक हो सकती है। छात्रों को अपने गुरुजनों का साथ मिलने से उनकी शिक्षा में आ रही परेशानियां खत्म होंगी।

कन्या

कन्या राशिवालों का आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापारी तेजी से काम करके आगे बढ़ेंगे। आपको किसी परिजन से धोखा मिल सकता है। आपका मित्र आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकता है।

तुला

तुला राशि के जातकों को आज बिजनेस में कोई भी लेनदेन से संबंधित मामला काफी सावधानी के साथ निपटाना होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए कोई उपहार भी ला सकता है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों का आज का दिन बहुत ही उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। किसी भी परिजन के घर मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने से आप खुश रहने वाले हैं। अपने महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रियता दिखाते हुए आगे बढ़ेंगे। आपको किसी कारोबारी से किसी बात पर उलझने से बचना होगा।

धनु

धनु राशि के जातक आज आप ऊर्जावान रहेंगे। घर परिवार में आपको विनम्रता से काम लेने की जरूरत है। बिना मांगे किसी को कोई सलाह न दें। भौतिक सुख सुविधाओं में भी रुचि लेंगे। वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों को अपनी दिनचर्या में योग-व्यायाम को अपनाना होगा, वरना पेट संबंधित समस्या होने की संभावना है।

मकर

मकर राशि वाले आज आपको अपना आलस्य त्यागना पड़ेगा, तभी आप अपने जीवन में कुछ कर पाएंगे। भाई बहनों के संबंधों चल रही दरार आज दूर होगी। कारोबारी आज किसी भी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके व्यापार की कोई डील अटक सकती है।

कुंभ

कुंभ राशि के वालों आज आपके घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। दान पुण्य के कार्यों में आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको मधुरता बनाए रखनी होगी। मान-सम्मान बढ़ने से आपका मन खुश रहेगा।

मीन

मीन राशि के जातकों आज आपकी प्रमोशन की बात भी चल सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन उत्तम होगा। अपनी कुछ पुरानी योजनाओं को आगे बढ़ाकर आप अच्छा लाभ कमाएंगे। आपको अपना रुका हुआ काम पूरा करना पड़ेगा। तभी वह समय से पूरा हो सकेगा।

Also Read: अगर नहीं रूकते हैं हाथ में पैसे, तो मां लक्ष्मी को इन उपायों से करें खुश

लेटेस्ट खबरें