होम / Dhanu Sankranti 2022: इस दिन मनाई जाएगी धनु संक्रांति, जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Dhanu Sankranti 2022: इस दिन मनाई जाएगी धनु संक्रांति, जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : November 27, 2022, 4:42 pm IST

Dhanu Sankranti 2022 Date, Shubh Muhurat and Puja Vidhi: सनातन धर्म में संक्रांति तिथि का विशेष महत्व है। बता दें कि इस दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु धर्म स्नान के लिए पवित्र नदियों के तट पर एकत्रित होते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन धनु संक्रांति है। देश के कई क्षेत्रों में संक्रांति को उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

बता दें कि जब सूर्य देव किसी एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे संक्रांति के रूप में जाना जाता है। दक्षिण भारत में संक्रांति के दिन भगवान जगन्नाथ की विशेष पूजा की जाती है। यहां जानिए कब है धनु संक्रांति, तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

धनु संक्रांति 2022 तिथि

  • पौष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि प्रारम्भ: 16 दिसम्बर 2022, शुक्रवार प्रातः 01:39 से
  • अष्टमी तिथि समाप्त: 17 दिसम्बर 2022, सुबह 03:02 तक
  • धनु संक्रांति 2022 तिथि: 16 दिसम्बर 2022, शुक्रवार

धनु संक्रांति 2022 पूजा विधि

  • संक्रांति के दिन व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान-ध्यान के बाद सूर्य भगवान की विधि-विधान से पूजा करें। साथ ही उन्हें अर्घ्य जरूर दें।
  • इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। ऐसा अगर सम्भव नहीं है तो नहाते समय पानी में गंगाजल मिला लें।
  • संक्रांति के दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इसलिए इस दिन उन्हें गंध, पुष्प, धूप, दीप आदि अर्पित करें और इस बात का ध्यान रखें कि श्रीहरि की पूजा में तुलसी पत्र का प्रयोग जरूर हो।
  • भगवान विष्णु की पूजा के बाद माता लक्ष्मी, महादेव और ब्रह्मा जी की भी पूजा करें और आरती करें।
  • इसके बाद इस दिन भगवान सूर्य को मीठी भात का भोग लगाएं और उसके बाद परिवार के सदस्यों में इसे प्रसाद के रूप में बांट दें।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

China building road In PoK: सैटेलाइट इमेज ने खोली चीन की पोल, सियाचिन ग्लेशियर के पास सियाचिन ग्लेशियर के पास सड़क-Indianews
Hair Oil: बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं ये तेल, इनके इस्तेमाल से फ्रीजी और रफ हेयर में आएगी जान -Indianews
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के समय इस चमत्कारी स्तोत्र का जरूर पढ़ें पाठ, धन संबंधी परेशानी होगी दूर -Indianews
भारत के खिलाफ स्वीट प्वाइजन बन रहा चीन, PLA की पॉलिसी में ये बदलाव
पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन की मौत, लश्कर-ए-इस्लाम का सरगना था हाजी अकबर अफरीदी
Lok Sabha Election 2024: चुनाव के नतीजों के लिए EVM या VVPAT में कौन ज्यादा सही? जानें जनता की राय- Indianews
230 KPH की टॉप स्पीड के साथ भारत में लॉन्च हुई BMW i5 M60 xDrive EV, देखें डिटेल्स- Indianews
ADVERTISEMENT