होम / Dev Diwali 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानें किस दिन मनाई जायेगी देव दिपावली

Dev Diwali 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानें किस दिन मनाई जायेगी देव दिपावली

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : November 3, 2022, 12:06 pm IST

Dev Diwali 2022: इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगने वाला है। ये साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के साथ-साथ आखिरी ग्रहण भी है। इस बार यह चंद्रग्रहण कार्तिक पूर्णिमा को लग रहा है। बता दें कि चंद्र ग्रहण के कारण लोगों में ये शंका है कि देव दिवाली कब मनाई जाएगी।

इस दिन मनाई जाएगी देव दिपावली

आपको बता दें कि पंचांग के मुताबिक इस साल कार्तिक पूर्णिमा दो दिन 7 और 8 नवंबर को है। कार्तिक पूर्णिमा वाले दिन ही देव दिपावली मनाई जाती है। ऐसे में इस साल देव दिपावली चंद्र ग्रहण के साया में ही मनाई जायेगी।

इस दिन है प्रदोष काल में मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा तिथि को देव दिपावली के लिए प्रदोष काल में मुहूर्त 7 नवंबर को प्राप्त होगा। जिसके चलते 7 नवंबर को देव दिवाली मनाई जाएगी। बता दें कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 7 नवंबर 2022 को शाम 4 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 8 नवंबर को शाम 04:31 तक है।

इस समय भारत में दिखेगा चंद्रग्रहण

बता दें कि इस साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण भारत के समयानुसार 8 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से लेकर शाम 7:27 मिनट तक भारत में दिखाई देगा।

Also Read: Chanakya Niti: पुरुषों से इन मामलों में महिलाएं होती हैं कई गुना आगे, डट कर करती हैं हर संकट का सामना

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT