होम / माता दुर्गा के नाम पर कर सकते हैं बेटी का नामकरण, जाने मां दुर्गा के प्रसिद्ध नाम

माता दुर्गा के नाम पर कर सकते हैं बेटी का नामकरण, जाने मां दुर्गा के प्रसिद्ध नाम

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : September 28, 2022, 5:52 pm IST

नवरात्रि की शुरूआत ने हर तरफ श्रद्धा का माहौल बना रखा है। हर कोई मां दुर्गा की आराधना में लगा हुआ है। सब अपने – अपने तरीके से मां को खुश करने में लगे हैं। पंडितों के अनुसार इन दिनों मां की आसीम अनुकम्पा हम पर बनी रहे इसके लिए मां का विधि विधान से आराधना करना बेहद जरूरी है।

कन्याएं हैं मां दुर्गा का स्वरूप

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि नवरात्रि माता दुर्गा से जुड़ा खास पर्व है। नौ दिनों के इस पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। नवरात्रि में लोग उपवास रखते हैं। इसके अलावा नवरात्रि में कन्या पूजन का भी विशेष महत्व है। कन्याओं को माता दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। जिस तरह मूर्ति को ईश्वर मानकर पूजा करते हैं, उसी तरह कन्याओं को भी माता दुर्गा का स्वरूप माना जाता है।

माता दुर्गा के नाम पर कर सकते हैं बेटी का नामकरण

मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में नवदुर्गा कन्या के रूप में घर पर आती हैं और अपना आशीर्वाद देकर अपने व्रत को पूर्ण करती हैं। इसलिए कई भारतीय परिवारों में बेटी को जन्म को कन्या के रूप में माता के आगमन का संकेत माना जाता है। अगर आपके घर भी कन्या का जन्म हुआ है और आप अपनी बेटी को एक खूबसूरत सा नाम देने का सोच रहे हैं, तो माता दुर्गा के नाम पर बेटी का नामकरण कर सकते हैं

माता के नामों के सूची

1. अनीका
2. अपर्णा
3. वैष्णवी
4. वाराही
5. गौतमी
6. कमाक्षी
7. नित्या
8. नंदिनी
9. नीयति
10. शिवप्रिया
11. साध्वी
12. क्रिया
13. लक्ष्मी
14. भवप्रीता
15. महोदरी
16. आर्या
17. दुर्गा
18. जया
19. यति
20. त्रिनेत्र
21. प्रत्यक्षा
22. अनन्ता
23. भाविनी
24. चित्रा
25. सुधा
26. भाव्या
27. भव्या
28. मातंगी
29. अभव्या
30. अमेय
31. ब्राह्मी
32. सत्या
33. उत्कर्षिणी
34. तपस्विनी
35. अनंता
36. गौरी
37. पार्वती
38. वामिका
39. शांभवी
40. दक्षा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT