होम / इसी जीवन में मिलता है मनुष्य को अपने कर्मों का फल, जानें दुख की ये बड़ी वजह

इसी जीवन में मिलता है मनुष्य को अपने कर्मों का फल, जानें दुख की ये बड़ी वजह

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : November 15, 2022, 1:51 pm IST

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी क्षमताओं और विद्वत्ता के बल को जरिए इतिहास की धारा को बदल दिया। चाणक्य ने सभी विषयों पर अध्ययन किया है। शायद ही कोई विषय हो जिस पर उन्होंने अध्ययन न किया हो। आचार्य चाणक्य ने मानव कल्याण के लिए हर बिंदू पर बड़े ध्यान से गौर किया है। चाणक्य ने कहा है कि सुख और दुख दोनों जीवन रूपी इस सफर के साथी हैं। जो कि मनुष्य जीवन में समय-समय पर हमेशा आते-जाते रहते हैं। मगर चाणक्य के अनुसार एक ऐसी चीज है जो कि व्यक्ति के दुख की वजह बनती है। चाणक्य ने कहा है कि अगर इस पर काबू पा लिया तो आपसे खुशियां कभी भी मुंह नहीं मोड़ेगी। तो आइए आज जानते हैं कि किस कारण मनुष्य जीवन में दुख आते हैं।

इसी जीवन में मिलता है कर्मों का फल 

कहा जाता है कि कर्म ही पूजा है जिसका अर्थ होता है कि कर्म करने वाला हर जगह सम्मान पाता है। ठीक वैसे ही बुरे कर्म वाला हमेशा दुख के पहाड़ से घिर रहता है। चाणक्य के अनुसार, मनुष्य के कर्म ही उसके सुख और दुख की वजह बनते हैं। वर्तमान के साथ-साथ व्यक्ति को उसके पूर्व जन्म का फल भी मिलता है। आचार्य चाणक्य ने कहा है कि अगर किसी का अच्छा नहीं कर सकते हैं तो किसी का बुरा भी मत करो।

आचार्य चाणक्य ने कहा है कि दुख और सुख स्थायी नहीं होते हैं। मगर मनुष्य ज्यादातर दुख और तकलीफों के साये में घिरा रहता है। जो कि उसके कर्मों का परिणाम होता है। मनुष्य को उसके कर्म का फल देर-सवेरे ही सही मगर इसी जन्म में मिलता है। मनुष्य अक्सर सुख का समय आते ही अपने दुख की घड़ी भूल जाता है। जिसके बाद उसे बुरे-भले और छोटे-बड़े का अंतर समझ नहीं आता है। सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक स्तर पर मनुष्य कई गलतियां कर बैठता है। यही उसके दुख की वजह बनता है। चाणक्य ने कहा है कि अपने कर्मों से ही मनुष्य अपने दुख को आमंत्रित करता है।

Also Read: श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भागवत गीता कही ये बात, ऐसे व्यक्ति कभी नहीं करते छल

Tags:

लेटेस्ट खबरें

किंग में Suhana संग इस रोल को निभाते नजर आएंगे Shah Rukh Khan, स्क्रिप्ट में किए गए बड़े बदलाव -Indianews
Vasuki Indicus: IIT रूड़की की बड़ी खोज, मगरमच्छ निकला दुनिया का सबसे बड़ा सांप-Indianews
War 2 के सेट पर Hrithik Roshan से मिले फ्रांस के कॉन्सल जनरल जीन-मार्क सेरे-चार्लेट, तस्वीरें शेयर कर लिखी ये बात
Lok Sabha Election: बीजापुर में चुनाव ड्यूटी में तैनात CRPF कांस्टेबल शहीद, UBGL फटने से हुआ था घायल
काम पर लौटने को तैयार हैं Salman Khan, कड़ी सुरक्षा के बीच इस दिन से शुरू करेंगे सिकंदर की शूटिंग -Indianews
PM Modi: अमरोहा में पीएम मोदी की जनसभा, कहा- कांग्रेस के शहजादा ने द्वारका पूजा का उड़ाया मजाक-Indianews
BrahMos missile: भारत के इस कदम से उड़ी चीन की नींद, फिलीपीन्‍स को सौंपी यह खास मिसाइल