होम / Vande Bharat Express to be seen in National Rail Museum : राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में दिखेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Vande Bharat Express to be seen in National Rail Museum : राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में दिखेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Amit Sood • LAST UPDATED : February 15, 2022, 9:18 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Vande Bharat Express to be seen in National Rail Museum : केंद्र सरकार ने नई पहल की है। रेल भवन परिसर में अब यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज दार्जिलिंग हिमालय रेलवे का हिस्सा रहे स्टीम इंजन लोको नंबर 799 की जगह स्वदेश में नीर्मित सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के रिप्लिका को स्थापित कर दिया गया है। रेल भवन परिसर में लगे ऐतिहासिक भाप इंजन की जगह अब नए भारत की तस्वीर पेश करने वाले वंदे भारत ट्रेन की झलक दिखेगी। रेलवे ने ऐतिहासिक भाप इंजन को हटाकर इसे राष्ट्रीय रेल संग्रहालय पहुंचा दिया गया है।

यूनाइटेड किंगडम के ग्लासगो में हुआ था निर्माण Vande Bharat Express to be seen in National Rail Museum 

इसके स्थान पर सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की प्रतिकृति लगा दी गई है। जिस इंजन को यहां से हटाया गया है उसका निर्माण यूनाइटेड किंगडम के ग्लासगो में किया गया था। देश में यह नई पहल की गई है, जो सराहनीय है। आने वाले समय में और अधिक सुधार देखने को मिलेगा।

तीन दशकों तक दी सेवाएं

रेल भवन परिसर में अब यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज दार्जिलिंग हिमालय रेलवे का हिस्सा रहे स्टीम इंजन लोको नंबर 799 की जगह स्वदेश में नीर्मित सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के रिप्लिका को स्थापित कर दिया गया है। 1925 में ग्लासगो की नॉर्थ ब्रिटिश कंपनी में बने स्टीम इंजन ने 3 दशकों तक सेवाएं दी थीं।

अब अधिक देख सकेंगे ट्रेन

स्वतंत्रता मिलने के कुछ साल बाद इसे दिल्ली लाया गया था। अब यह चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में आम लोगों के लिए उपलब्ध रहे। रेल भवन में प्रवेश वर्जित होने के कारण कम लोग इसे यहां देख सकते थे। राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में अधिक से अधिक संख्या में लोग इसे देख सकेंगे। वंदे भारत ट्रेन भारतीय रेल की प्रगति को दर्शाएगी।

Read More: Ukraine-Russia War Countdown Begins जंग हुई तो क्या होगा होगा यूरोप पर असर, क्या होेंंगे युद्ध के परिणाम

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election: पैदा तो बहुत कर दिए…, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव पर कसा तंज- Indianews
DC vs SRH : दिल्ली को उसके घर में हराना चाहेगी हैदराबाद, जानें किस टीम का पलड़ा भारी-Indianews
Electronic Voting Machines: EVM को ले फैला रहा था भ्रम, केरल पुलिस का ऑनलाइन चैनल पर बड़ी कार्रवाई- Indianews
Asaduddin Owaisi: ‘रेहान बीफ शॉप जिंदाबाद…’ असदुद्दीन ओवैसी के इस वीडियो पर मचा बवाल- Indianews
Skin Tightening Home Remedies: झूलती लटकती स्किन ने बढ़ा दी है टेंशन, स्किन टाइटनिंग के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय-Indianews
Arvind Kejriwal: जेल में केजरीवाल को दी जा रही स्लो डेथ, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप – Indianews
Aishwarya Rai ने शादी के कुछ सालों बाद ही बदल दी थी शादी की यह निशानी, सामने आई चौंकाने वाली वजह -Indianews