होम / PM's Big Gift to Farmers गुरु नानक जंयती पर किसानों को बड़ी सौगात

PM's Big Gift to Farmers गुरु नानक जंयती पर किसानों को बड़ी सौगात

India News Editor • LAST UPDATED : November 19, 2021, 10:23 am IST

इंडिया न्यूज नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार ने गुरू नानक जयंती के शुभ अवसर पर किसानों को बड़ी सौगात दे दी है। राष्ट्र को संबोधित कर हुए पीएम मोदी ने आंदोलन कर रहे किसानों की मांग मानते हुए तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने संबोधन में किसानों से अपील की है कि वह आंदोलन समाप्त कर वापस अपने खेतों में लौट जाएं। संबोधन में पीएम ने किसानों को आश्वासन दिया है कि वह संसद के शीतकालीन सत्र में पारित किए गए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।

किसानों की मांग हुई पूरी(PM’s Big Gift to Farmers)

पंजाब-हरियाणा उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों के किसान पिछले एक साल से दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं कृषि कानूनों को लेकर कई बार पुलिस और किसान आमने-सामने भी हुए। दोनों पक्षों के बीच टकराव भी हुआ। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की वार्ता भी विफल रही। ऐसे में गुरु नानक देव जी के प्रकाशपर्व पर प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की मांग मानते हुए कहा है कि तीनों कृषि कानून किसानों के लिए बेहतर थे। लेकिन हम किसानों को समझाने में विफल रहे।

किसानों पर दर्ज मुकदमें भी हुए वापस(PM’s Big Gift to Farmers)

दो दिन पहले सरकार ने किसानों आंदोलन के दौरान उन पर दर्ज किए केस वापस लेने का ऐलान कर दिया था। वहीं पलाली जलाने के मामले भी निरस्त कर दिए गए थे। ऐसे में किसानों की मांग पूरी होने से किसान भी खुशियां मना रहे हैं। वहीं किसान सरकार के कृषि कानून वापसी के ऐलान को आंदोलन में शहीद हुए किसानों को समर्पित कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि यह जीत हमारे शहीद हुए किसान भाईयों की जीत होगी। जिन्होंने आंदोलन को जिंदा रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

Read More : Flight Emergency Landing गोवा में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, नेवी ने बचाए 276 यात्री

Connect With Us:-  Twitter Facebook

 

लेटेस्ट खबरें