इंडिया न्यूज, दिल्ली:
Light and durable LPG cylinder जल्द ही भारी भरकम रसोई गैस सिलेंडर का दौर खत्म हो जाएगा। इनकी जगह हल्के और टिकाऊ गैस सिलेंडर ले लेंगे। इसकी शुरूआत हो चुकी है। इंडियन आॅयल ने नया रसोई गैस सिलेंडर पेश किया है जो इस समय के स्टील बॉडी वाले रसोई गैस सिलेंडर से न केवल 50 फीसदी हल्का और जंगरोधी है, बल्कि पारदर्शी होने के चलते सिलेंडर में बची गैस की मात्रा भी जानी जा सकेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन आॅयल के इस नए युग के पारदर्शी कंपोजिट गैस सिलेंडर का लोकार्पण किया। इंडियन आॅयल को इस पहल के लिए को बधाई देते हुए सीएम योगी ने कहा, इस नवीनतम नए युग के कंपोजिट सिलेंडर से जनता को एक नया विकल्प मिलेगा।
सीएम ने कहा कि फाइबर से बना होने के कारण यह स्टील सिलेंडर की तुलना में करीब 50 फीसदी हल्का, सुविधाजनक और जंगरोधक है। पारदर्शी होने के कारण उपभोक्ता एलपीजी की मात्रा देखकर समय से रीफिल आॅर्डर भी कर सकेंगे। इसकी जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
इंडियन आयल के कार्यकारी निदेशक और राज्य प्रमुख डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य ने पहला 10 किग्रा का कंपोजिट सिलेंडर मुख्यमंत्री को भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इंडेन कंपोजिट सिलेंडर, इंडियन आयल की एक नवीनतम एलपीजी पेशकश है, जोकि एक ब्लो-मोल्डेड इनर लाइनर से बनी एक तीन-परत निर्माण है, जो पॉलीमर फाइबर ग्लास की मिश्रित परत से ढका होता है और एक एचडीपीई बाहरी जैकेट से सुसज्जित होता है।
लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी में यह पारदर्शी फाइबर युक्त सिलेंडर उपलब्ध हो गया है। यह आकर्षक फाइबर सिलेंडर ग्रहकों के घरों की शोभा भी बढ़ाएगा।
Pakistan Govt प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में नाकाम रहने पर पाकिस्तान को देना पड़ा अरबों का जुर्माना