होम / दिल्ली मेट्रो येलो लाइन में 1 घंटे फंसे रहे यात्रि, दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने बताया ये कारण…

दिल्ली मेट्रो येलो लाइन में 1 घंटे फंसे रहे यात्रि, दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने बताया ये कारण…

Naresh Kumar • LAST UPDATED : June 21, 2022, 6:27 pm IST

इंडिया न्यूज, New Delhi News। Delhi Metro : मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के एक हिस्से में तकनीकी खराबी आने के चलते लगभग 1 घंटे तक सेवाएं बाधित रहीं। जिसके पिछे का कारण ओएचई ओवरहेड उपकरण संबंधी समस्या बताया जा रहा है।

डीएमआरसी ने ट्वीट कर दी जानकारी

बता दें कि येलो लाइन दिल्ली के समयपुर बादली और गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर को जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम डीएमआरसी ने दोपहर करीब एक बजे ट्वीट किया कि समयपुर बादली और विश्वविद्यालय के बीच सेवाओं में विलंब। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य। डीएमआरसी ने दोपहर करीब 2 बजे एक अन्य ट्वीट कर बताया कि सामान्य सेवाएं बहाल हो गई हैं।

वहीं दूसरी ओर मेट्रो की ब्लू लाइन पर जून के महीने में कई बार सेवाएं बाधित हो चुकी हैं। ब्लू लाइन दिल्ली के द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा के इलेक्ट्रानिक सिटी को जोड़ती है। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन से इसकी एक शाखा गाजियाबाद के वैशाली तक जाती है।

6 और 9 जून को भी ब्लू लाइन में घंटों फंसे रहे थे यात्रि

दिल्ली मेट्रो रेल निगम डीएमआरसी के अधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार मंडी हाउस में एक ट्रेन में आई गड़बड़ी के कारण रविवार को सेवाएं कुछ देर बाधित रहीं।

9 जून को भी ब्लू लाइन पर एक बड़ी तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण यात्री दो घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे थे। इसी लाइन पर 6 जून को तकनीकी गड़बड़ी के कारण डेढ़ घंटे सेवाएं बाधित रही थीं।

ये भी पढ़ें : विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव के लिए 27 को करेंगे नॉमिनेशन, 18 जुलाई को होगा चुनाव, 21 को परिणाम
ये भी पढ़ें : इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले रविचंद्रन अश्विन पाए गए कोरोना पॉजिटिव
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

UP: अमृत सरोवर बना खेल का मैदान, इस योजना के तहत हो रहा था काम
Lok Sabha Election 2024: बीजेपी के इस उम्मीदवार के खिलाफ मामला दर्ज, धर्म के आधार पर वोट मांगने का आरोप- Indianews
जब तक ईवीएम के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत न हो…यहां देखिए EVM पर SC के फैसले की बड़ी बातें
Brij Bhushan Singh: दिल्ली कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में आगे की जांच की मांग करने वाली बृज भूषण की याचिका को किया खारिज
Bangladesh-W vs India-W 2024 T20Is: पांच मैचों के सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंची भारतीय टीम, जानें क्या है पूरा शेड्यूल-Indianews
Sandeshkhali: संदेशखाली मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बंगाल सरकार
एक सेलिब्रिटी के अंतिम संस्कार में क्यों शामिल होते हैं एक्टर, Mukesh Chhabra ने किया चौंकाने वाला खुलासा -Indianews
ADVERTISEMENT