होम / Delhi Trains Cancel: यमुना का जलस्तर बढ़ने लोहे का पुल हुआ ठप, 63 ट्रेनों का रास्ता बंद

Delhi Trains Cancel: यमुना का जलस्तर बढ़ने लोहे का पुल हुआ ठप, 63 ट्रेनों का रास्ता बंद

Divya Gautam • LAST UPDATED : September 28, 2022, 2:00 pm IST

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चले जाने से ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। मंगलवार की रात को जलस्तर और बढ़ने की संभावना को देखते हुए लोहे के पुल को पूरी तरह बंद कर दिया गया था।ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नॉर्दन रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को 4:17 मिनट पर लोहे के पुल से ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया गया।

जानकारी के मुताबिक कुल 63 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुईं है। लोहे के पुल के रास्ते दिल्ली आने-जाने वाली 19 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा और 29 ट्रेनों को दूसरे रूट पर भेजना पड़ा, 7 ट्रेनों को किसी दूसरे स्टेशन से चलाया गया लोकल ट्रेनों की आवाजाही पर सबसे ज्यादा असर देखा गया। आपकी जानकारी के लिए बता दे की दिल्ली से सटे शहरों में जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें देखनी पड़ी। जिन ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा, उनमें दिल्ली से सहारनपुर मेमू, दिल्ली सेअलीगढ़ एक्सप्रेस, दिल्ली से सहारनपुर जनता एक्सप्रेस, दिल्ली से गाजियाबाद स्पेशल शामिल थीं।

आसपास बसे हैं करीब 36,700 लोगों के घर

अनिल बांका ने कहा कि जल स्तर में और बढ़ने के बारे में लोगों को सतर्क किया जा रहा है। दिल्ली में नदी के पास के निचले इलाकों में बाढ़ आने का खतरा लगा रहता है। इसके आसपास करीब 36,700 लोगों के घर हैं। दो महीने के अंदर यह दूसरी बार है जब अधिकारी निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा होने की वजह से वहां से लोगों को हटाया जा रहा हैं। यमुना 12 अगस्त को 205.33 मीटर के खतरे के निशान के ऊपर बह रही थी। इसके बाद लगभग 7,000 लोगों को वहां से हटाया जा रही था।

ये भी पढ़ें- PFI Ban: पीएफआई बैन पर लालू प्रसाद यादव ने दिया झटका, कहा- पहले आरएसएस को बैन कीजिए

लेटेस्ट खबरें

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को 32 साल बाद हुई थी पहली सजा, जानें माफिया से राजनेता बनने की कहानी
Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज
Political Parties: राजनीतिक पार्टियां क्यों नहीं जारी करती एक बार में सारे उम्मीदवारों के नाम?
Viral Holi Girls: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लड़कियों पर कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है जनता की राय
Tamil Nadu: चेन्नई में बार की छत गिरने से 3 की मौत, रिनोवेशन का चल रहा था काम
Tejas Mk1A: भारत का आकाश में झंड़ा बुलंद, लड़ाकू विमान तेजस Mk1A ने सफलतापूर्वक भरी उड़ान
Surya Grahan 2024: अप्रैल में इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सावधान
ADVERTISEMENT