होम / Delhi MCD Election Results 2022: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता 'आप' पार्टी के कार्यालय में जश्न मना रहे

Delhi MCD Election Results 2022: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता 'आप' पार्टी के कार्यालय में जश्न मना रहे

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : December 7, 2022, 12:26 pm IST

(इंडिया न्यूज़, Delhi MCD Election Results 2022): दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। नतीजे भी आ रहे हैं। आप ने 78 सीटों पर अब तक जीत दर्ज की है। 57 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी चार सीटों पर जीत हासिल कर ली है।

हालांकि आम आदमी पार्टी रुझानों में सबसे आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नतीजे देखकर बड़े ही जोश में आ गए है। बता दें, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में स्थित ‘आप’ पार्टी के कार्यालय पहुंचकर जश्न मना रहे है।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी कार्यालय में नृत्य कर रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। क्योंकि पार्टी आधिकारिक रुझानों के अनुसार 78 सीटें जीत चुकी है और 56 पर आगे है। मतगणना चल रही है।

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT