होम / Delhi MCD Election Result 2022: बीजेपी ने 15 साल काम किया है दिल्ली में, मेयर हमारा ही होगा-मनजिंदर सिंह सिरसा

Delhi MCD Election Result 2022: बीजेपी ने 15 साल काम किया है दिल्ली में, मेयर हमारा ही होगा-मनजिंदर सिंह सिरसा

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : December 7, 2022, 1:28 pm IST

(इंडिया न्यूज़,Delhi MCD Election Result 2022): दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। नतीजे भी आ रहे हैं। आप ने 78 सीटों पर अब तक जीत दर्ज की है। 57 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी चार सीटों पर जीत हासिल कर ली है।

हालांकि आम आदमी पार्टी रुझानों में सबसे आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नतीजे देखकर बड़े ही जोश में आ गए है।

लेकिन इस बीच भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणामों पर कहा कि अभी जो आंकड़े हैं, अंतिम ​परिणाम नहीं है। थोड़ी देर और इंतजार कीजिए। बीजेपी ने 15 साल काम किया है दिल्ली में। हमने काम किया है, इसलिए इंतजार कीजिए, मेयर हमारा ही होगा। अभी ये रोएंगे और ईवीएम को को दोष देंगे।

 

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT