होम / Delhi Flood Alert: खतरे के निशान से ऊपर बह रही है यमुना, दिल्ली में बाढ़ का खतरा

Delhi Flood Alert: खतरे के निशान से ऊपर बह रही है यमुना, दिल्ली में बाढ़ का खतरा

Divya Gautam • LAST UPDATED : September 27, 2022, 3:57 pm IST

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान से ऊपर 206.11 मीटर पर पहुंच गया है यमुना किनारे के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए निकासी अलर्ट जारी कर दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी की ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश होने की वजह से इस साल ये अब तक का सबसे अधिक है।

जलस्तर 206 मीटर के स्तर के ऊपर 

पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट अनिल बांका के अनुसार जलस्तर 206 मीटर के स्तर के ऊपर पहुंचने के बाद मंगलवार सुबह निकासी अलर्ट घोषित कर दिया गया। नदी किनारे निचले इलाकों के लोगों को वहां से हटाया गया है। उन्हें ऊंचे स्थानों पर ले जाया जा रहा है। इनकी ठहरने की व्यवस्था सरकारी स्कूलों और आसपास के इलाकों में रैन बसेरों की गई है।

आसपास बसे हैं करीब 36,700 लोगों के घर

अनिल बांका ने कहा कि जल स्तर में और बढ़ने के बारे में लोगों को सतर्क किया जा रहा है। दिल्ली में नदी के पास के निचले इलाकों में बाढ़ आने का खतरा लगा रहता है। इसके आसपास करीब 36,700 लोगों के घर हैं। दो महीने के अंदर यह दूसरी बार है जब अधिकारी निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा होने की वजह से वहां से लोगों को हटाया जा रहा हैं। यमुना 12 अगस्त को 205.33 मीटर के खतरे के निशान के ऊपर बह रही थी। इसके बाद लगभग 7,000 लोगों को वहां से हटाया जा रही था।

ये भी पढ़ें- Navratri 2022: नवरात्रि के व्रत में खुद का रखें ख्यान, इन चीजो का करें सेवन

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT