होम / Arvind Kejriwal: दिल्ली के विकास के लिए केजरीवाल ने बनाया प्लान, 20 मार्च को जारी होगा वर्क ऑर्डर

Arvind Kejriwal: दिल्ली के विकास के लिए केजरीवाल ने बनाया प्लान, 20 मार्च को जारी होगा वर्क ऑर्डर

Divya Gautam • LAST UPDATED : January 28, 2023, 7:54 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की है। जिसमें उन्होनें दिल्ली के विकास के बारें में जनता से कुछ जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सरकार दिल्ली की सड़कों को सुंदर बनाना चाहती है। इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने कहा कि फुटपाथ भी ठीक करेंगे और उन्हें भी सुंदर बनाया जाएगा।

मैनहोल भी किया जाएगा ठीक

सीएम केजरीवाल ने कहा कि सड़क और फुटपाथ के साथ-साथ मैनहोल को भी ठीक करेंगे। इसके आगे उन्होंने कहा कि साइनेज और खंभे भी ठीक किए जाएंगे। साथ ही सब-वे के भीतर भी सारी खराब चीजों को ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों की रेलिंग जो टूटी हुई है, उनको भी ठीक किया जाएगा। सड़कों के गड्ढे भी ठीक किए जाएंगे।

20 मार्च को जारी होगा वर्क ऑर्डर

केजरीवाल ने आगे बताया कि 20 मार्च के आसपास वर्क ऑर्डर किया जाएगा तब काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए 10 साल का कांट्रेक्ट दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10 साल में इन सड़कों को दो बार ठीक किया जाएगा।

डेली या एक हफ्ते में 3 बार दिल्ली के फुटपाथ को ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान मैकेनिकल स्वीपिंग की जाएगी। इसके साथ ही डीप-स्क्रबिंग भी की जाएगी। इसके अलावा, साफ-सफाई और बाकी चीजों के लिए भी 10 साल का कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा।

लगाए जाएंगे पेड़-पौधे

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की सड़कों को दुरुस्त करने के साथ ही उसे हरा-भरा करने का भी काम किया जाएगा। इसके साथ ही हर चीज की लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि 1-2 दिन में कैबिनेट में इसे पास कर लिया जाएगा। केजरीवाल ने बताया कि इस पर पहले वर्ष 4500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024: SRH vs RCB के बीच खेला जाएगा मुकाबला, यहां देखें Pitch और Weather Report
History of Mangalsutra in India: भारतीय राजनीति में मंगलसूत्र पर घमासान, जानिए क्या है सुहाग के इस निशानी का इतिहास- indianews
Arvind Kejriwal: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले सुनीता केजरीवाल करेंगी रोड शो,आप ने दी जानकारी-Indianews
Telangana: तेलंगाना में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 6 बच्चों की गई जान-Indianews
Lok Sabha Election: अखिलेश यादव आज कन्नौज से दाखिल करेंगे नामांकन, बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने कसा तंज
Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले के जज का दावा, कहा- अंतरराष्ट्रीय नंबरों से मिल रही जान से मारने की धमकियां-Indianews
IPL 2024: खतरे में पड़ सकती है विराट कोहली की Orange Cap, पर्पल कैप पर जसप्रीत बुमराह का कब्जा बरकरार
ADVERTISEMENT