होम / 'हम' के प्रवक्ता दानिश रिज़वान पर लगा रेप का आरोप

'हम' के प्रवक्ता दानिश रिज़वान पर लगा रेप का आरोप

Roshan Kumar • LAST UPDATED : September 17, 2022, 2:57 pm IST

इंडिया न्यूज़ (पटना, Rape Allegation Against Danish Rizwan): बिहार की राजनीतिक पार्टी, हिंदुस्तान आवास मोर्चा (हम) के प्रवक्ता दानिश रिजवान पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। यह आरोप झारखंड की एक आदिवासी महिला ने उन पर लगाया है। महिला ने दावा किया है कि उसके बच्चों के पिता दानिश रिजवान ही हैं। इस मामले में पटना के सचिवालय थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जांच कर रही है.

11 साल पहले की है घटना

पीड़ित महिला के अनुसार घटना करीब 11 साल पहले की है। वह साल 2011 में पटना आई थी। तब उसकी मुलाकात दानिश रिजवान से हुई थी। तभी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। तब दानिश रिज़वान एक टीवी चैनल में बतौर रिपोर्टर काम करते थे। महिला के अनुसार, वह अपना काम खत्म करने के बाद रांची वापस जा रही थी। वह पटना स्टेशन पहुंची थी, लेकिन उसे रांची के लिए कोई ट्रेन नहीं मिली। इसी दौरान कई मनचले स्टेशन पर पहुंच गए, जिनसे बचने के लिए वह स्टेशन से बाहर गई तब उसकी मुलाकात दानिश रिज़वान से हुई.

खाने के बाद हुई बेहोश

महिला ने अनुसार, उसने दानिश से मदद मांगी। तब दानिश उसे एक फ्लैट पर ले गए। फ्लैट पर दानिश ने महिला के लिए खाना मंगवाया, खाने के बाद महिला को चक्कर आने लगा। तब दानिश ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह महिला रांची लौट गई थी.

पुलिस जांच कर रही है

इस मामले में सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई और छानबीन की जा रही है। वहीं पुलिस इस मामले में महिला के दावों की पुष्टि के लिए बच्चों का डीएनए टेस्ट भी करा सकती है। महिला का एक दस साल का बेटा है.

लेटेस्ट खबरें