होम / California: अमेरिका में अगवा हुए लोगों के शव बरामद, 8 महीने की बच्ची सहित सभी की गोली मारकर हत्या

California: अमेरिका में अगवा हुए लोगों के शव बरामद, 8 महीने की बच्ची सहित सभी की गोली मारकर हत्या

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : October 6, 2022, 1:57 pm IST

California: अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के 4 पंजाबी लोगों को तीन दिन पहले अगवा किया गया था। उन सभी सदस्यों के शव बरामद किए गए हैं। एक बाग से इन लोगों के शवों को बरामद किया गया है। कैलिफोर्निया शेऱिफ ने इस बात की जानकारी दी है। एक 8 महीने की बच्ची भी इन 4 लोगों में शामिल है। इन सभी लोगों की गोली मारकर हत्या की गई है। शेरिफ ने बताया कि 8 महीने की बच्ची के साथ माता-पिता और अंकल के एक बाग से शव बरामद किए गए हैं।

आपको बता दें कि मर्स्ड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने इस घटना को बेहद भयानक और डरावना करार दिया है। उन्होंने बताया कि सभी के शवों को उसी इलाके से बरामद किया गया है। अमेरिका के अधिकारियों ने इससे पहले मामले में बताया कि बीते 3 अक्टूबर को इन चारों लोगों को दक्षिण हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से जबरदस्ती किडनैप किया गया था। अधिकारियों ने उस वक्त किसी भी संदिग्ध का नाम नहीं लिया था। बाद इस में एक 48 वर्षीय शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

पंजाब के होशियापुर से था पंजाबी परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के पास हरसी गांव का यह पूरा परिवार रहने वाला था। अमेरिका में इन लोगों ने खुद का ट्रांस्पोर्ट बिसनेस किया था। इन सभी का अपहरण कर इन लोगों की हत्या कर दी गई। मरने वालों लोगों की जसदीप सिंह 36 साल, जसदीप की पत्नी जसलीन कौर 27 साल, बेटी अरूही धेरी 8 महीने और अमनदीप सिंह 39 साल के शामिल हैं।

Also Read: देश में फिर बढ़ी कोविड की रफ्तार, 32 हजार के पार पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या, दर्ज हुईं 12 मौतें

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT