होम / राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा करनाल के कोहंड गांव से हुई शुरू

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा करनाल के कोहंड गांव से हुई शुरू

Ashish Mishra • LAST UPDATED : January 7, 2023, 11:43 am IST

 

इंडिया न्यूज़ (Karnal, Bharat jodo yatra in Haryana): भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने आज इस यात्रा की शुरुआत हरियाणा के करनाल जिले के कोहंड गांव से की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहे। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के समय हरियाणा के करनाल में कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में चल रही थी। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में भारत जोड़ो यात्रा का यूपी में अंतिम चरण था। उत्तर प्रदेश में यात्रा के आखरी दिन हजारों लोगों ने हिस्सा लिया था। भारत जोड़ो यात्रा ने गुरुवार को अपने उत्तर प्रदेश के चरण को पूरा करने के बाद फिर से हरियाणा में प्रवेश किया है। तीन जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश की थी।

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत पिछले साल तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी। भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही है। इस यात्रा से पूरे भारत को जोड़ने का संकल्प रखा गया है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों से होकर गुजर चुकी है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को अन्य पार्टियों का समर्थन भी मिल रहा है, इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा को देश के साधु-संतों का आशीर्वाद भी मिला है।

लेटेस्ट खबरें