होम / 30 साल की नौकरी में अब तक 55 ट्रांसफर… IAS अधिकारी अशोक खेमका का फिर हुआ तबादला

30 साल की नौकरी में अब तक 55 ट्रांसफर… IAS अधिकारी अशोक खेमका का फिर हुआ तबादला

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : January 9, 2023, 10:54 pm IST

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : हरियाणा के वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अशोक खेमका को एक बार फिर अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में अभिलेखागार विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया। जानकारी दें, 30 साल के बतौर करियर में खेमका का यह 55वां तबादला है। आपको बता दें, खेमका अभिलेखागार विभाग में 1990 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ राजा शेखर वुंडरू की जगह लेंगे।

1991 बैच के आईएएस अधिकारी, खेमका को आखिरी बार अक्टूबर 2021 में अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग से ट्रांसफर किया गया था और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में प्रमुख सचिव के रूप में तैनात किया गया था। फिर उन्हें फरवरी 2022 में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया। यहाँ वे विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उसी विभाग को संभालते रहे। मालूम हो, सोमवार को जारी किए गए तबादलों के आदेशों के पीछे सरकार ने कोई कारण नहीं बताया है। खेमका के साथ हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) के चार अन्य अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

कांग्रेस की हुड्डा सरकार में भी खेमका के हुए कई तबादले

आपको बता दें, कोलकाता में जन्मे अशोक खेमका 1991 बैच के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने साल 1988 में IIT खड़गपुर के भारतीय संस्थान से स्नातक और टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान, मुंबई से कंप्यूटर साइंस में PHD और MBA किया है। खेमका का पिछले साल अक्टूबर में हुआ ट्रांसफर IAS अशोक खेमका का सिविल सेवा में 30 साल के करियर में 54वां ट्रांसफर था।

बीजेपी से पहले कांग्रेस की हुड्डा सरकार में भी खेमका का कई बार ट्रांसफर हो चुका है। ऐसे में अगर IAS अशोक खेमका आम आदमी पार्टी में शामिल होते हैं, तो हरियाणा की सियासत बेहद रोचक हो जाएगी। साथ ही आम आदमी पार्टी में शायद एक मजबूत नेता की कमी पूरी हो जाएगी।

तबादले से तंग आकर खेमका सीएम खटट्टर को लिख चुके है चिट्ठी

जानकारी दें, साल 2019 में जब खेमका का 53वां ट्रांसफर हुआ था तो उन्होंने सीएम खट्टर को एक चिट्ठी लिखी थी।अपनी चिट्ठी में अशोक खेमका ने कहा था कि भ्रष्ट अफसरों को रिटायरमेंट के बाद भी खूब अवॉर्ड दिए जाते हैं। जबकि ईमानदार अफसरों को निचली रैंक वाले अधिकारियों को देने वाले छोटे-मोटे काम सौंपे जाते हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि जब तक भ्रष्ट अधिकारी सरकार को नुकसान न पहुंचाएं तब तक उन पर सवाल नहीं उठाए जाते हैं।

लेटेस्ट खबरें

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी के चाचा रहे उपराष्ट्रपति, जानिए हिस्ट्रीशीटर के परिवार की पूरी कहानी
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को 32 साल बाद हुई थी पहली सजा, जानें माफिया से राजनेता बनने की कहानी
Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज
Political Parties: राजनीतिक पार्टियां क्यों नहीं जारी करती एक बार में सारे उम्मीदवारों के नाम?
Viral Holi Girls: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लड़कियों पर कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है जनता की राय
Tamil Nadu: चेन्नई में बार की छत गिरने से 3 की मौत, रिनोवेशन का चल रहा था काम
Tejas Mk1A: भारत का आकाश में झंड़ा बुलंद, लड़ाकू विमान तेजस Mk1A ने सफलतापूर्वक भरी उड़ान
ADVERTISEMENT