होम / सेंसेक्स में 510 अंकों की गिरावट, रिलायंस का शेयर 5 प्रतिशत टूटा

सेंसेक्स में 510 अंकों की गिरावट, रिलायंस का शेयर 5 प्रतिशत टूटा

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : July 1, 2022, 11:24 am IST

इंडिया न्यूज, Business News (Stock Market Update 1 July):
निगेटिव वैश्विक संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में फिर से भारी बिकवाली आई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेज का सेंसेक्स 520 अंकों की गिरावट के साथ 52500 पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 170 अंकों की गिरावट है और यह 15610 पर है।

आज दिग्गज शेयर रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी भारी बिकवाली आई है। रिलायंस का शेयर 5.30 फीसदी की गिरावट के साथ 2459 पर है। जबकि बीते दिन यह 2592 पर बंद हुआ था।

एफएमसीजी को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान में

कारोबार के दौरान आज बाजार में लगभग हर सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली है। निफ्टी पर एफएमसीजी को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान में है। सबसे ज्यादा लगभग 3 फीसदी की गिरावट निफ्टी एनर्जी में आई है। वहीं बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा कमजोरी है। आटो इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा टूट गया है। इनके अलावा आईटी, मेटल और फार्मा इंडेक्स भी लाल निशान में है।

एशियाई समेत अमेरिकी बाजारों में गिरावट

आज प्रमुख एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। निक्केई 225 में 0.86 फीसदी की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट भी 0.14 फीसदी कमजोर हुआ है। जबकि स्ट्रेट टाइम्स में 0.12 फीसदी की बढ़त है।

उधर, बीते दिन अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट के बाद स्टॉक फ्यूचर्स भी फिसले हैं। Dow Jones 254 अंकों की गिरावट के साथ 30,775 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में 0.9 फीसदी गिरावट रही और यह 3,785.38 के लेवल पर बंद हुआ जबकि Nasdaq में 1.3 फीसदी कमजोरी रही और यह 11,028.74 के लेवल पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें : जानिए आकाश अंबानी के बारे में, स्पोर्ट्स से लेकर बिजनेस तक, भर रखी हैं ये खूबियां

ये भी पढ़े : भारतीय कमोडिटी डेरिवेटिव पर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की होगी एंट्री, जानिए सेबी के इस निर्णय के क्या हैं मायने

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : जीएसटी काउंसिल की बैठक में पड़ी महंगाई की मार, महंगी हो गई ये वस्तुएं

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Elections 2024: ‘सोनिया गांधी के डर से प्राण प्रतिष्ठा में नहीं…’, अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना – India News
Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण के 89 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, जानिए किन-किन मुद्दों पर छिड़ा सियासी संग्राम – India News
JEE Mains Result: जेईई मेन्स सत्र 2 का रिजल्ट जारी, जानें कैसे कर सकते हैं रिजल्ट चेक – India News
WBPSC Recruitment 2024: इस प्रदेश में विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई – India News
Israel-Hamas war: हमास ने गाजा में बंधक बनाए गए इजरायली-अमेरिकी व्यक्ति का वीडियो किया जारी- Indianews
Inheritance Tax: भारत का 1985 तक था अपना विरासत कर, क्यों कर दिया गया समाप्त? – India News
Manipur: मणिपुर में सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन, बरामद हुए ये घातक हथियार- Indianews
ADVERTISEMENT