होम / सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी की चमक बढ़ी

सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी की चमक बढ़ी

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : July 27, 2022, 12:36 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Gold Silver Price): सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। आज 27 जुलाई को जहां एक ओर सोने की कीमतों में कमी आई है तो वहीं चांदी के दामों में उछाल आया है। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 46,450 है जबकि बीते दिन यह 46,580 रुपये था। यानि कि 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव में 130 रुपये की कमी आई है। इसी तरह देश में 24 कैरेट सोना में 10 ग्राम का भाव आज 50,680 रुपये है। बीते दिन भी भाव 50,780 रुपये था।

दूसरी ओर चांदी के दामों में थोड़ा उछाल आयाहै। आज एक किलो चांदी का रेट 54,600 है जोकि बीते दिन 54,500 रुपए था। यानी कि चांदी के दाम में 100 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है। बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी और अन्य टैक्स शामिल किए गए हैं।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

Gold and silver Rate

ऐसे से पता करें अपने शहर में लेटस्ट दाम

यदि आप अपने शहर में लेटस्ट सोने चांदी के भाव पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ एक एसएमएस करना होगा। दरअसल, सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

सोने की शुद्धता ऐसे पहचाने

24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। दरअसल, करड द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में ही बेचा जाता है। कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। ये कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

ये भी पढ़ें : 4 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया, जानिए कैसे तय होते हैं रुपयेके दाम

ये भी पढ़े : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गिरे कच्चे तेल के भाव, जानिए देश में आज कितनी है पेट्रोल और डीजल की कीमत

ये भी पढ़े : शेयर बाजार में पिछले हफ्ते की तेजी पर लगी ब्रेक, सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT