होम / महंगा होगा सोना, सरकार ने आयात शुल्क 5 फीसदी बढ़ाया

महंगा होगा सोना, सरकार ने आयात शुल्क 5 फीसदी बढ़ाया

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : July 1, 2022, 12:34 pm IST

इंडिया न्यूज, Delhi News (Gold Import Duty):
चालू खाता घाटा और सोने के बढ़ते आयात को बढ़ने से रोकने के लिए सरकार ने सोने पर आयात शुल्क में 5 फीसदी का इजाफा किया है। अब सोने पर आयात शुल्क 10.75 फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी हो गया है। शुल्क में बदलाव आज से ही लागू हो गया है। इससे पहले सोने पर मूल सीमा शुल्क 7.5 फीसदी था जो अब 12.5 फीसदी होगा।

वहीं 2.5 फीसदी के कृषि अवसंरचना विकास उपकर के साथ सोने पर प्रभावी सीमा शुल्क 15 फीसदी होगा। सरकार ने पिछले साल बजट के दौरान आयात शुल्क में कटौती की थी। सोने और चांदी पर पहले 12.5 फीसदी का ही आयात शुल्क लगता था जिसे बजट 2021 में घटाकर 7.5 फीसदी कर दिया गया था। लेकिन अब दोबारा से यह 12.5 फीसदी कर दिया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार के इस कदम से फिजिकल मार्केट में भी सोने का भाव प्रति 10 ग्राम कम से कम 1000 रुपए बढ़ सकता है।

भारत में कितना आयात होता है सोना

दरअसल, सोने के आयात में एकाएक तेजी आई है। मई में 107 टन सोने का आयात किया गया। साल दर साल की बात करें तो 2021 में भारत ने 55.7 अरब डॉलर यानी 4,141.36 अरब रुपए का सोना आयात किया था। 2020 में यह आंकड़ा सिर्फ 23 अरब डॉलर यानी 1,710 अरब रुपए था।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार 2021 में भारत का कुल गोल्ड इंपोर्ट 1,050 टन रहा था, जबकि 2020 में यह आंकड़ा 430 टन था। साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन था जिससे शादियां कम हुई थी। इस दौरान कड़ी पाबंदियों के कारण सोने का आयात कम हुआ था। लेकिन फिर से सोने का आयात बढ़ने लगा है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि सोने का आयात बढ़ने से चालू खाता घाटे पर दबाव बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें : सेंसेक्स में 510 अंकों की गिरावट, रिलायंस का शेयर 5 प्रतिशत टूटा

ये भी पढ़े : भारतीय कमोडिटी डेरिवेटिव पर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की होगी एंट्री, जानिए सेबी के इस निर्णय के क्या हैं मायने

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : जीएसटी काउंसिल की बैठक में पड़ी महंगाई की मार, महंगी हो गई ये वस्तुएं

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Arunachal Pradesh Landslide: अरूणाचल प्रेदश में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड के साथ बहा चीन बॉर्डर को जोड़ता Highway-Indianews
Rajasthan: तकनीकी खराबी के कारण भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, जैसलमेर में हुई आपातकाल लैंडिंग-Indianews
कुत्ते से तुलना किए जाने पर Aayush Sharma के छलके आसुं, डेब्यू के बाद का किस्सा किया शेयर – Indianews
IPL 2024: SRH vs RCB के बीच खेला जाएगा मुकाबला, यहां देखें Pitch और Weather Report
History of Mangalsutra in India: भारतीय राजनीति में मंगलसूत्र पर घमासान, जानिए क्या है सुहाग के इस निशानी का इतिहास- indianews
Arvind Kejriwal: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले सुनीता केजरीवाल करेंगी रोड शो,आप ने दी जानकारी-Indianews
Telangana: तेलंगाना में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 6 बच्चों की गई जान-Indianews
ADVERTISEMENT