होम / टाटा संस के पूर्व डायरेक्टर RK कृष्ण कुमार का 84 साल की उम्र में निधन, भावुक हुए रतन टाटा

टाटा संस के पूर्व डायरेक्टर RK कृष्ण कुमार का 84 साल की उम्र में निधन, भावुक हुए रतन टाटा

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : January 2, 2023, 1:15 pm IST

RK Krishna Kumar Passes Away: रतन टाटा के बेहद करीबी दोस्त और टाटा संस के पूर्व डायरेक्टर RK कृष्ण कुमार का बीते दिन रविवार, 1 जनवरी को निधन हो गया है। बता दें कि RK Krishna का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। 84 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली है।

टाटा ग्रुप के अन्य चीजों के साथ जुड़े रहे RK

आपको बता दें कि Tata Sans के डायरेक्टर पद से रिटायर होने के बाद कृष्णकुमार टाटा ग्रुप के अन्य चीजों के साथ जुड़े रहे। उन्होनें टाटा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, रतन टाटा की कंसल्टेंसी फर्म, आरएनटी एसोसिएट्स और ग्रुप के अन्य ट्रस्टों के साथ काम करना जारी रखा।

दोस्त के निधन पर भावुक हुए रतन टाटा

आपको बता दें कि कृष्णकुमार को रतन टाटा का बेहद करीबी और विश्वासपात्र माना जाता था। उनके निधन पर रतन टाटा ने दुख जताया है। रतन टाटा ने कि “मेरे दोस्त और सहपाठी RK Krishna Kumar के जाने से भारी क्षति पहुंची है। इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इन्हें हमेशा ग्रुप और व्यक्तिगत तौर पर कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वे टाटा ग्रुप और टाटा ट्रस्ट के दिग्गज थे और सभी को बहुत याद आएंगे।”

Also Read: मैक्सिको की एक जेल पर हमला, 14 लोगों की मौत, गोलीबारी के डर से भाग निकले दर्जनों कैदी

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT