इंडिया न्यूज, Bank Holidays in July:
जून का महीना खत्म होने में 4 दिन ही शेष है और फिर जुलाई का महीना शुरू हो जाएगा। अगले महीने जुलाई में यदि आपको बैंक से संबंधित काम है तो जल्द निपटा लेना। क्योंकि जुलाई के महीने में बैंक लगभग 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके मद्देनजर ग्राहकों को बैंक से जुड़े काम निपटाने हैं, उन लोगों को इस महीने में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लेनी चाहिए।
रिजर्व बैंक आफ इंडिया भारतीय बैंकों की हॉलीडे लिस्ट जारी करता है। इससे ग्राहकों को पहले ही अपडेट हो जाते हैं कि किस किस दिन बैंक बंद रहेंगे? आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक जुलाई में कुल 7 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। लेकिन ये छुट्टियां राज्यों और त्योहार के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग त्यौहारों को लेकर 7 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होंगे। वहीं 2 शनिवार और 5 रविवार को साप्ताहिक छुट्टियां हैं।
तारीख | कारण | किस दिन बैंक रहेंगे बंद |
1 जुलाई | कांग (रथयात्रा) | भुवनेश्वर-इंफाल (शुक्रवार) |
3 जुलाई | (साप्ताहिक अवकाश) | देशभर में बैंक रहेंगे बंद (रविवार) |
7 जुलाई | खर्ची पूजा | अगरतला (गुरुवार) |
9 जुलाई | ईद-उल-अजा (बकरीद), दूसरा शनिवार | सभी जगह/जम्मू (शनिवार) |
10 जुलाई | (साप्ताहिक अवकाश) | देशभर में बैंक रहेंगे बंद (रविवार) |
11 जुलाई | ईद-उल-अजा | जम्मू और श्रीनगर (सोमवार) |
13 जुलाई | भानू जयंती | गंगटोक (बुधवार) |
14 जुलाई | बेन डिएनखलाम | शिलांग (गुरुवार) |
16 जुलाई | हरेला | देहरादून (शनिवार) |
17 जुलाई | साप्ताहिक अवकाश | देशभर में बैंक बंद (रविवार) |
23 जुलाई | चौथा शनिवार | देशभर में बैंक बंद (शनिवार) |
24 जुलाई | साप्ताहिक अवकाश | देशभर में बैंक बंद (रविवार) |
26 जुलाईः | केर पूजा | अगरतला (मंगलवार) |
31 जुलाई | साप्ताहिक अवकाश | देशभर में बैंक बंद (रविवार) |
ये भी पढ़ें : परमेश्वरन अय्यर होंगे नीति आयोग के नए सीईओ
ये भी पढ़े : हफ्ते में सोने का दाम गिरकर आया 51 हजार के नीचे, जानिए चांदी कितनी सस्ती हुई
ये भी पढ़े : आरबीआई ने इंडियन ओवरसीज बैंक पर लगाया 57.5 लाख का जुर्माना